भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर: ईशान किशन की सॉलिड फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को दिया 170 रन का लक्ष्य

आईची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रन का चैलेंजिंग लक्ष्य रखा है. ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन के बूते निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन बनाए. मैच जीतने वाली टीम फाइनल में शनिवार को पाकिस्तान से गोल्ड मेडल मैच खेलेगी.
भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह
भारत बनाम श्रीलंका लाइव: ईशान के 46 गेंद में 80 रन, भारत ने दिया 170 रन का लक्ष्यमुश्किल पिच पर ईशान किशन ने सुझबूझ भरी पारी खेली और खराब गेंदों को मजा भी चखाया. बाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर की दमदार फिफ्टी के बूते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन बनाए और श्रीलंका के सामने मुश्किल पिच पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. श्रीलंका ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.
IND vs SL: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 98/4लगातार गिरते विकेट के बीच नए बल्लेबाज ईशान किशन ने रनरेट गिरने नहीं दिया है. वह 18 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दूसरे एंड पर मौजूद अक्षर पटेल ने नौ गेंद में पांच रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद दोनों के बीच बढ़िया साझेदारी हो चुकी है.
वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में 38 रन बनाकर आउटनिशान की इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिलकुल भी आसान नहीं लग रहा. वैभव ने जरूर हिम्मत दिखाई, लेकिन वह भी अपना संयम खो बैठे. 21 गेंद में 38 रन बनाकर श्रीलंकन कप्तान अराच्चिगे का शिकार बने, उन्हें सिनेथ जयवर्धने ने कैच किया. बाएं हाथ के 15 वर्षीय बल्लेबाज ने दो छक्के और चार चौके जमाए.
भारत का स्कोर 51/2, वैभव सूर्यवंशी कर रहे धुनाईवैभव सूर्वयंशी 16 गेंद में 32 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिस फंसने वाली पिच पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सरीखे अनुभवी बैटर्स जल्दी आउट हो गए. वहां महज 15 साल के वैभव जिस समझदारी और बहादुरी के साथ बैटिंग कर रहे है, वो देखने लायक है, भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 51/2
वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ दमदार पारी खेली.
संजू सैमसन क्लीन बोल्ड, भारत को दूसरा झटकानौ गेंद में सात रन बनाकर संजू सैमसन क्लीन बोल्ड हो गए. वह सिर्फ एक चौका ही मार पाए, लेकिन थारिंडु रत्नायके ने अपनी चतुराई से उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. ज्यादा तेज और फुल गेंद ऐसी टर्न हुई कि संजू को बिलकुल समझ नहीं आया. तीन ओवर में भारत का स्कोर 24/2.
LIVE: अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर आउटजापान में अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी है. बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बैट का बाहरी किनारा लेकर गेंद फील्डर के हाथ में चली गई. एक गेंद पहले छक्का मारने के बाद ठीक अगली ही गेंद पर अभिषेक श्रीलंकन कप्तान अराचिग्गे का शिकार हुए. तीन गेंद में सात रन बनाकर आउट. भारत को दूसरे ही ओवर में 12 रन पर पहला झटका लगा.
भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी
पहले ही फाइनल पहुंच चुका पाकिस्तान पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 111 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने नौ गेंद पहले ही चार विकेट खोकर मैच जीत लिया. अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का विनर 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए भिडे़गा.



