PM Modi Oman Visit: इथियोपिया से ओमान रवाना हुए पीएम मोदी, जैसा स्वागत वैसी ही मिली विदाई

Agency:एजेंसियां
Last Updated:December 17, 2025, 15:16 IST
PM Modi Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं. इसका पहला पड़ाव जॉर्डन पार करने के बाद अब वे दो दिन इथियोपिया में रहे. यहां पहुंचे पीएम का स्वागत खुद इथियोपिया के पीएम अबिय अहमद अली कर…और पढ़ें
पीएम को छोड़ने आए इथियोपिया के प्रधानमंत्री. (Credit- ANI)
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे. यह पिछले 15 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी. इस दौरे को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ माना गया क्योंकि इथियोपिया को कूटनीति का केंद्र मानते हैं. अब वे इस दौरे का समापन करके ओमान के लिए रवाना हो चुके हैं.
प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉक्टर अबिय अहमद अली के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को औपचारिक रूप से रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया. प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया में बेहद गर्मजोशी और व्यक्तिगत अंदाज में स्वागत और विदाई मिली. प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली खुद उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे और खुद गाड़ी चलाकर होटल तक छोड़ने गए. जब वे लौटने लगे तो एक बार फिर इथियोपियाई पीएम ने ड्राइविंग सीट संभाली और उन्हें प्लेन तक छोड़ने आए.
भारत-इथियोपिया रिश्तों के लिए अहम दौरा
दोनों देशों का सहयोग सिर्फ विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सुरक्षा, तकनीक, व्यापार और आर्थिक मजबूती जैसे अहम क्षेत्रों में भी गहरा होगा. इस साझेदारी का समय बेहद अहम माना जा रहा है. इथियोपिया न सिर्फ अफ्रीकी संघ का मुख्यालय है, बल्कि अब BRICS समूह का सदस्य भी बन चुका है. इस दौरे के जरिए भारत ने खुद को ग्लोबल साउथ के भरोसेमंद साझेदार और संकट के समय पहले मददगार के रूप में मजबूत किया है. भारत की नीति यहां किसी मदद देने वाले देश की नहीं बल्कि बराबरी और साझा मूल्यों पर आधारित साझेदारी की रही. इथियोपिया के साथ मजबूत रिश्ते भारत को हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त भी देते हैं, जो रेड सी और समुद्री व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.
December 17, 202515:16 IST
PM Modi Oman Visit Update: पीएम मोदी के आगमन से पहले बोले राजदूत, समझौतों की है उम्मीद
PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे से पहले भारत के राजदूत गोदावर्थी वेंकट श्रीनिवास ने कहा कि भारत और ओमान के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी समझौतेको लेकर बातचीत पिछले दो वर्षों से जारी है. उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के तहत दोनों देशों ने एक-दूसरे के हितों से जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है. राजदूत ने कहा कि दोनों पक्ष इस समझौते को लेकर सकारात्मक हैं और उम्मीद है कि CEPA को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा.
#WATCH | Muscat, Oman: Ahead of PM Modi’s arrival, India’s Ambassador to Oman, Godavarthi Venkata Srinivas says, “…As to the one which is expected with much anticipation – a Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) or as many call, Free Trade Agreement (FTA), between… pic.twitter.com/WZALwTkefk
— ANI (@ANI) December 17, 2025
December 17, 202514:16 IST
PM Modi Visit Update: पीएम मोदी इथियोपिया से हुए रवाना, खुद छोड़ने आए प्रधानमंत्री
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इथियोपिया दौरा पूरा किया और वे अब तीसरे पड़ाव के तौर पर ओमान रवाना हो गए हैं. उन्हें उनके प्लेन तक छोड़ने के लिए खुद इथोपियाई प्रधानमंत्री गाड़ी चलाकर छोड़ने आए. उन्होंने बेहद अपनेपन से गले लगाकर उन्हें विदाई दी.
December 17, 202512:36 IST
PM Modi Visit Update: इथियोपिया में मिला सम्मान मुझे नहीं भारत को: पीएम मोदी
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा – ‘कल मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। मैं इस सम्मान को भारत की जनता की ओर से पूरे विनम्र भाव और हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं.’प्रधानमंत्री के इस संबोधन को भारत–इथियोपिया रिश्तों में ऐतिहासिक पल के तौर पर देखा जा रहा है.
December 17, 202512:13 IST
PM Modi Visit Update: इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी, तालियों से स्वागत
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं. यह एक ऐतिहासिक मौका है क्योंकि यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां प्रधानमंत्री मोदी भाषण दे रहे हैं. इस संबोधन को भारत–इथियोपिया संबंधों और भारत–अफ्रीका साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
#WATCH | PM Modi will address the Joint Session of the Parliament of Ethiopia shortly. This will be the 18th parliament in the world where PM Modi will be speaking.
(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/7b39yckGSD
— ANI (@ANI) December 17, 2025
December 17, 202511:33 IST
PM Modi Visit Update: पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, जताया आभार
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इथियोपिया सरकार और वहां के लोगों का आभार जताया है. पीएम मोदी ने लिखा कि उन्हें मंगलवार शाम ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया, जिसके लिए वह बेहद आभारी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक से यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे भारत और इथियोपिया के रिश्तों को मजबूत करने वाले सभी भारतीयों को समर्पित बताया.
PM Modi writes on X, “Grateful to the people and Government of Ethiopia as well as Prime Minister Abiy Ahmed Ali for conferring upon me the ‘Great Honour Nishan of Ethiopia’ last evening. To be honoured by one of the world’s most ancient and rich civilisations is a matter of… pic.twitter.com/DWdybD6bt0
— ANI (@ANI) December 17, 2025
First Published :
December 17, 2025, 08:49 IST
homeworld
इथियोपिया से ओमान रवाना हुए पीएम मोदी, जैसा स्वागत वैसी ही मिली विदाई



