Rajasthan

डॉग अटैक के बीच दौड़ती-भागती नहीं, सूझबूझ से महिला ने ऐसे बचाई अपनी जान, CCTV में कैद पूरा वीडियो देखिए

Last Updated:December 18, 2025, 10:42 IST

Jodhpur News Hindi : जोधपुर शहर में आवारा डॉग्स का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रताप नगर शॉपिंग सेंटर के पास बुधवार सुबह पैदल जा रहे महिला-पुरुष पर डॉग्स के झुंड ने हमला कर दिया. महिला किसी तरह जान बचाकर भागी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर : जोधपुर शहर में आवारा डॉग्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मामला जोधपुर के प्रताप नगर शॉपिंग सेंटर के पास का है, जहां बुधवार सुबह पैदल चल रहे एक महिला और पुरुष पर अचानक आवारा डॉग्स ने हमला कर दिया. हमले के दौरान महिला ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला और पुरुष सामान्य रूप से सड़क पर पैदल जा रहे थे. तभी अचानक पीछे से आए डॉग्स के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. डॉग्स महिला की ओर तेजी से दौड़े, जिससे वह घबरा गई और जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ लगाने लगी. आसपास मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए सहम गए. गनीमत रही कि महिला किसी तरह सुरक्षित निकलने में कामयाब रही.

शहर में डॉग्स का बढ़ता आतंक, हमले बन रहे रोज की बातस्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा डॉग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. आए दिन किसी न किसी इलाके से डॉग अटैक की खबर सामने आती रहती है. इससे पहले भी कई बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर डॉग्स हमला कर चुके हैं. इतना ही नहीं, जोधपुर घूमने आए कई विदेशी सैलानी भी आवारा डॉग्स के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिससे शहर की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है.

आवारा डॉग्स ने छीनी लोगों की बेफिक्री, सड़कों पर डर का माहौलप्रताप नगर सहित कई इलाकों में सुबह और शाम के समय पैदल निकलना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से आवारा डॉग्स को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. नसबंदी, टीकाकरण और पकड़-धकड़ के दावे केवल फाइलों तक सीमित नजर आ रहे हैं.लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा डॉग्स की बढ़ती समस्या पर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन, बच्चों और शहर में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 18, 2025, 10:42 IST

homerajasthan

जोधपुर में आवारा डॉग्स का आतंक बढ़ा, प्रताप नगर में महिला पर हमला.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj