Rajasthan

2021 SI भर्ती की पुनः परीक्षा कल, 666 केंद्रों पर 2.18 लाख अभ्यर्थी, पढ़ें ड्रेस कोड और जरूरी नियम

अजमेर. एसआई भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सितंबर को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 666 परीक्षा केंद्रों पर होगी. इसमें 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है.

एसआई भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी. पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा. इसके बाद दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी. अभ्यर्थियों को दोनों पेपर के लिए अलग-अलग समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.

जयपुर में सबसे ज्यादा केंद्र
पुनः परीक्षा के लिए 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 187 परीक्षा केंद्र जयपुर में हैं. अजमेर में 74 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने को देखते हुए संबंधित जिलों में प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यवस्थाएं की गई हैं.

परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगाआयोग की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की हिदायत दी गई है. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन से पहचानपरीक्षा में फर्जीवाड़े और डमी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए इस बार पहचान जांच पर खास जोर रहेगा. प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की चेकिंग के साथ सघन बायोमेट्रिक जांच की जाएगी. फेस रिकग्निशन के जरिए भी अभ्यर्थी की पहचान की जाएगी. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए एसपी और कलेक्टरों को भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोकपरीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. मेटा ग्लासेस और ब्लूटूथ डिवाइस जैसे उपकरणों पर भी निगरानी रखी जाएगी. प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी, ताकि किसी तरह का अनुचित साधन परीक्षा हॉल तक नहीं पहुंच सके.

ओएमआर में पांचवां विकल्प भरना जरूरीइस परीक्षा में ओएमआर शीट को लेकर भी अभ्यर्थियों को विशेष सावधानी रखनी होगी. प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए विकल्पों में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा, अगर अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है. पांचवां विकल्प भरने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

SOP के अनुसार होगी वीडियोग्राफीपूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर आयोग की ओर से तय SOP के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी. इससे परीक्षा के दौरान होने वाली पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी.

डिबार अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी
पूर्व में डिबार किए गए अभ्यर्थियों को लेकर भी विशेष निगरानी रहेगी. ऐसे अभ्यर्थियों पर SOG और ATS की विशेष नजर रहेगी. परीक्षा में किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आयोग और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब 20 सितंबर को होने वाली पुनः परीक्षा में 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे. अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj