Entertainment

‘घंटे का बादशाह’, डायलॉग बोलने से हिचकिचा रहे थे मनोज पाहवा, आर्यन खान ने कहा- आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है

Last Updated:December 19, 2025, 08:04 IST

साल 2025 में आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई. इसकी कहानी ने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया. शाहरुख खान ने भी सीरीज में कैमियो किया था. हाल ही में मनोज पाहवा ने बताया कि वह शाहरुख खान के लिए घंटे का बादशाह डायलॉग बोलने को लेकर हिचकिचा रहे थे, लेकिन आर्यन खान ने उन्हें मना लिया और कहा कि उनके पिता ने स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्होंने खुद सीरीज में यह डायलॉग रखने के लिए कहा है. इसके बाद मनोज पाहवा ने सीरीज में यह डायलॉग बोला, जो काफी पॉपुलर हुआ.

ख़बरें फटाफट

'घंटे का बादशाह', डायलॉग बोलने से हिचकिचा रहे थे मनोज पाहवामनोज पाहवा ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज की शूटिंग की बताया किस्सा.

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने साल 2025 में अपनी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से डेब्यू किया. इसमें मनोज पाहवा भी अहम किरदार में दिखे और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान वह आर्यन खान से थोड़े असहमत थे. मनोज पाहवा ने बताया कि सीरीज में गाली-गलौज के इस्तेमाल को लेकर वह असहज थे. हालांकि, आर्यन खान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके पिता शाहरुख खान ने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मंजूरी भी दे दी है.

यूट्यूब चैनल खाने में क्या है पर बातचीत के दौरान मनोज पाहवा ने आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘एक-दो मौकों पर हमारे बीच थोड़ी असहमति भी हुई थी. मैंने कहा कि इतनी गाली वाली यार, मतलब मुझे थोड़ी सी, इतना बदतमीज आदमी. इस पर आर्यन ने कहा कि सर, यकीन मानिए, यह अच्छा लगेगा. मुझ पर भरोसा कीजिए.’

घंटे का बादशाह डायलॉग बोलने से घबरा रहे थे मनोज पाहवा

मनोज पाहवा ने आगे खुलासा किया कि वह शाहरुख खान के लिए घंटे का बादशाह कहने को लेकर भी हिचकिचा रहे थे, लेकिन यह आर्यन थे, जिन्होंने उन्हें मनाया. उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा कि शाहरुख सर को घंटे का बादशाह बोलना…मैंने कहा कि ऐसे थोड़ी यार. फिर उन्होंने कहा कि डैड (शाहरुख खान) ने स्क्रिप्ट पढ़ी है. आपके मुंह से गाली बड़ी अच्छी लगती है. डैड ने कहा है इसे जरूर रखना.’

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से की करियर की शुरुआत

आर्यन खान ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की. इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, आभा सिंह, मनोज पाहवा, रजत बेदी और गौतमी कपूर भी अहम किरदारों मे नजर आते हैं. यह सीरीज आसमान सिंह (लक्ष्य) की कहानी बताती है, जो बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष कर रहा आउटसाइडर है.

साल 2025 की पॉपुलर सीरीज बनी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’

हाल ही में, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को आईएमडीबी ने साल 2025 की भारत की सबसे लोकप्रिय सीरीज बताया. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने रिलीज होते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया था और कई हफ्तों तक लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड करती रही. अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

About the AuthorKamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

December 19, 2025, 08:04 IST

homeentertainment

‘घंटे का बादशाह’, डायलॉग बोलने से हिचकिचा रहे थे मनोज पाहवा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj