Rajasthan

Bharatpur tourist places | Bharatpur winter tourism | beautiful places in Bharatpur | Bharatpur sightseeing winter | Keoladeo National Park Bharatpur | Bharatpur nature spots

Last Updated:December 19, 2025, 11:20 IST

Bharatpur Best Tourist Spot: सर्दियों का मौसम भरतपुर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस समय यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है. केवलादेव नेशनल पार्क से लेकर ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों तक, भरतपुर की कई जगहें सर्दियों में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. ठंडी हवा, हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट यहां के नजारों को और भी यादगार बना देती है. यदि आप नेचर और सुकून चाहते हैं, तो सर्दियों में भरतपुर की ये पांच जगहें जरूर एक्सप्लोर करें.news 18

भरतपुर सर्दियों का मौसम आते ही राजस्थान का ऐतिहासिक शहर भरतपुर अपनी अलग ही खूबसूरती में नजर आने लगता है. हल्की धूप सुबह की ठंडक कोहरे से ढकी सड़कें और हरियाली से सजे प्राकृतिक नजारे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मन मोह लेते हैं. इस मौसम में भरतपुर की कई ऐसी जगहें हैं. जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है और लोग दूर-दूर से यहां घूमने पहुंचते हैं.

news 18

सबसे पहले बात करें केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान की तो सर्दियों में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती विश्व प्रसिद्ध यह पक्षी उद्यान ठंड के मौसम में विदेशी मेहमानों से गुलजार हो जाता है. साइबेरिया, यूरोप और एशिया के कई देशों से आने वाले प्रवासी पक्षी यहां अपना बसेरा बनाते हैं. सुबह-सुबह कोहरे के बीच पक्षियों की चहचहाहट और झीलों में तैरते रंग-बिरंगे पक्षी पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव देते है.

news 18

इसके अलावा लोहागढ़ किला भी सर्दियों में खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है. ठंडी हवाओं के बीच किले की प्राचीरों से दिखता भरतपुर शहर का नजारा बेहद मनमोहक लगता है. इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह सर्दियों में घूमने के लिहाज से सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि इस मौसम में लंबी सैर भी थकान महसूस नहीं होने देती.

Add as Preferred Source on Google

news 18

सर्दियों में बांके बिहारी मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की रौनक भी देखते ही बनती है. सुबह और शाम की आरती के समय ठंडे मौसम में भक्तों की भीड़ और भक्ति का माहौल एक अलग ही सुकून देता है. श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं और सर्दियों की हल्की धूप में मंदिर परिसर में समय बिताते हैं और भगवान के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद लेते हैं. यह शांत वातावरण लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल सुकून के देने का काम करता हैं.

news 18

इसके साथ ही भरतपुर के स्थानीय बाजार भी सर्दियों में खास आकर्षण बन जाते हैं. गर्मागर्म कचौरी, जलेबी, गजक और रेवड़ी की खुशबू पूरे माहौल को और भी खास बना देती है. घूमने आए लोग नजारों के साथ-साथ यहां के स्वाद का भी जमकर लुत्फ उठाते हैं. सर्दियों में भरतपुर की खूबसूरत जगहें ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं. यही वजह है कि ठंड के मौसम में भरतपुर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 19, 2025, 11:20 IST

homelifestyle

सर्दियों में जन्नत बन जाता है भरतपुर! ये 5 खूबसूरत जगहें आपका मन मोह लेंगी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj