Entertainment

दिलजीत दोसांझ रचने जा रहे हैं इतिहास, सबसे बड़े स्टेडियम में क्या तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड? 21 नवंबर को करेंगे परफॉर्म

Last Updated:September 24, 2026, 23:36 IST

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. मेगा कॉन्सर्ट के साथ दिलजीत दोसांझ भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं. ‘बुकमाईशो लाइव’ प्रमोटेड शो में उनकी शानदार लाइव परफॉर्मेंस और लोकप्रिय गाने गूंजेंगे. दिलजीत दोसांझ का टूर पंजाबी म्यूजिक और कल्चर को एक नए ग्लोबल मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है.

ख़बरें फटाफट

दिलजीत रचने जा रहें इतिहास, सबसे बड़े स्टेडियम में क्या तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड?Zoomदिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. इस शो के जरिए दिलजीत दोसांझ की शानदार वापसी होने वाली है, जिसके म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक के कल्चरल गढ़ बड़ा स्टार बनाया.

‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी ग्रुप ने उसके सारे टिकट बेच दिए, उनके लिए सम्मान है. भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम हो और पंजाबी वहां न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ में वह म्यूजिक, एनर्जी और शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जो दिलजीत दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस की पहचान है. यह टूर उनके इंटरनेशनल शो के बड़े पैमाने को भारतीय दर्शकों के लिए स्टेडियम के अनुभव में बदल देगा. अहमदाबाद का शो दिलजीत के करियर में एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं.

दिलजीत ने हिट गानों से बनाई पहचानअहमदाबाद में फैंस जबरदस्त एनर्जी वाले शो का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ के सबसे बड़े हिट और फैंस के पसंदीदा गाने शामिल होंगे. इस शो को ‘बुकमाईशो लाइव’ ने को-प्रोड्यूस और प्रमोट किया है. दिलजीत ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी और बाद में कई हिट गानों के साथ अपनी पहचान बनाई. साथ ही, उनका फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा है.

पंजाबी-हिंदी सिनेमा में किया कामदिलजीत दोसांझ ने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में काम किया है. उनके 2024 ‘दिल-लुमिनाती टूर’ ने उनके ग्लोबल कॉन्सर्ट की पहुंच को और बढ़ाया, जिसमें वैंकूवर के बीसी प्लेस में हुआ एक सोल्ड-आउट शो भी शामिल है. वह पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक खास ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 24, 2026, 23:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj