Christmas Special Service | Christian Community Rajasthan | Christmas Social Service | Christian Society Tradition | Christmas Before Celebration | Christmas Charity Work

Last Updated:December 20, 2025, 22:49 IST
Christmas Special Service: क्रिसमस से पहले क्रिश्चियन समाज द्वारा पिछले 30 वर्षों से एक विशेष सामाजिक सेवा का आयोजन किया जा रहा है, जो अब एक परंपरा बन चुका है. इस दौरान समाज के लोग एक स्थान पर एकत्र होकर जरूरतमंदों की सहायता, सेवा कार्य और सामूहिक प्रार्थना करते हैं. यह पहल समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा की भावना को मजबूत करती है. क्रिसमस को केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और करुणा का संदेश देने वाला पर्व बनाती है.
भीलवाड़ा – क्रिश्चियन समुदाय के सबसे बड़ त्यौहार माना जाने वाले क्रिसमस को लेकर बड़ा उत्साह है. प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है. जिसकों लेकर जिले भर के चर्च सज गए हैं और क्रिसमस ट्री और चर्च में आकर्षक लाइटिंग की हुई है. वहीं भीलवाड़ा शहर के नगर निगम टाउन हॉल में भीलवाड़ा के क्रिश्चियन समाज द्वारा कंटाटा सर्विस का आयोजन किया गया. यीशु मसीह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या कंटाटा सर्विस की जाती हैं.
जिसमें भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर के क्रिश्चियन समाज के लोग और शहर के 11 ही चर्च की भागीदारी होती है. भीलवाड़ा में लगातार 30 वर्षों से कंटाटा सर्विस का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रस्तुति और भजन गायन होते हैं और अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाता है कंटाटा सर्विस के साथ क्रिसमस के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई.
प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को विस्तार से बतायाक्रिश्चियन सेवा समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की पूर्व संध्या के अवसर पर भीलवाड़ा शहर के नगर निगम टाउन हॉल में कंटाटा सर्विस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कंटाटा सर्विस कार्यक्रम में शहर सहित जिले भर के क्रिश्चियन समाज के लोग और शहर के 11ही चर्च की भागीदारी रहतीं हैं. भीलवाड़ा में करीब 30 सालों से लगातार कंटाटा सर्विस का आयोजन किया जा रहा है. कंटाटा सर्विस में क्रिश्चियन समाज के लोग प्रभु यीशु मसीह पर आधारित विभिन्न प्रकार की नाट्य प्रस्तुति और भजन गीत गाते हैं. और प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस की पूर्ण संख्या को उत्साह से बनाते हैं. सभी चर्च के धर्मगुरु द्वारा बाइबल पाठ किया जाता है और प्रभु यीशु मसीह के संदेश को समाज के लोगों तक पहुंचाया जाता है इसके साथ ही प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को विस्तार से बताया जाता है.
5 दिन तक क्रिसमस के होते हैं आयोजनकंटाटा सर्विस के साथ ही क्रिसमस की शुरुआत भी हो जाती है और अगले 5 दिनों तक यानी कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव तक क्रिश्चियन समाज द्वारा विभिन्न तोलिया बनाकर घर-घर जाकर कॅरियोल गीत गाय जाते हैं और घर-घर जाकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं.क्रिसमस के दिन सभी चर्चाओं में प्रातः काल विशेष प्रार्थना सभा होती है और 24 दिसंबर की रात को मिडनाइट सर्विस होती है इस दौरान क्रिश्चियन समाज द्वारा केक और मिठाइयां देकर एक दूसरे को बधाई दी जाती है और क्रिसमस ट्री घर-घर में सजाया जाता है मान्यता है कि इस दिन मांगी गई हर मनोकामना पूरी हो जाती है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
December 20, 2025, 22:49 IST
homerajasthan
क्रिसमस से पहले क्रिश्चियन समाज की 30 साल पुरानी परंपरा जानकर रह जाएंगे हैरान



