Health Tips | Winter Health Tips Ayurveda | Ayurvedic Winter Care | Desi Khana Sehat | Immunity Boost Ayurveda | Winter Diet Ayurveda | Desi Ayurvedic Nuskhe | Healthy Winter Lifestyle

Last Updated:December 21, 2025, 19:12 IST
Winter Health Tips Ayurveda: सर्दियों में शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है. आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में देसी खान-पान और औषधीय उपाय अपनाकर सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है. गुनगुना पानी, अदरक, तुलसी, हल्दी वाला दूध, घी और मौसमी फल-सब्जियां इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं. साथ ही योग, सूर्य स्नान और पर्याप्त नींद से शरीर ऊर्जावान रहता है. इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर ठंड में भी फिट, हेल्दी और तंदुरुस्त रहा जा सकता है.
भरतपुर: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाता है. ठंड के कारण जहां एक ओर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. वहीं दूसरी ओर सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, हृदय संबंधी समस्याएं और पाचन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए उपायों को अपनाकर सर्दियों के मौसम में खुद को पूरी तरह फिट और तंदुरुस्त रखा जा सकता है.
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.चंद्रप्रकाश दीक्षित ने सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक सलाह दी हैं. उन्होंने बताया कि इस मौसम में सबसे जरूरी है. शरीर को अंदर से गर्म रखना इसके लिए खान-पान में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए और ठंडी व अत्यधिक खट्टी चीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए डॉ. दीक्षित के अनुसार सर्दियों में रक्त गाढ़ा हो जाता है. जिससे हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए
सर्दी-जुकाम सूजन और संक्रमण से बचावइस मौसम में ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए नियमित दिनचर्या संतुलित आहार और हल्का व्यायाम बेहद जरूरी है. आयुर्वेद में सर्दियों के लिए मेथी के लड्डू, गोंद के लड्डू और गुड़ को बेहद लाभकारी बताया गया है. ये शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं. ताकत बढ़ाते हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत देते हैं. इसके साथ ही सोंठ और हल्दी का नियमित सेवन करने से सर्दी-जुकाम सूजन और संक्रमण से बचाव होता है.
सर्दियों में खजूर और अंजीर का सेवनडॉ. दीक्षित ने बताया कि सर्दियों में खजूर और अंजीर का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं. खून की कमी दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. सुबह भिगोकर खजूर-अंजीर खाने से विशेष लाभ मिलता है. इसके अलावा उन्होंने सलाह दी कि ठंड के मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें देर रात तक जागने से बचें और धूप में कुछ समय जरूर बैठें आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर न सिर्फ सर्दियों की बीमारियों से बचा जा सकता है. बल्कि पूरे मौसम में शरीर को स्वस्थ मजबूत और ऊर्जावान भी रखा जा सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
December 21, 2025, 19:12 IST
homelifestyle
सर्दियों में सेहत का आयुर्वेदिक कवच! देसी खान-पान से रहें फिट और तंदुरुस्त



