Rajasthan

पहले UPSC अब वॉटर टॉपर! ना पेयजल प्लांट, ना बोरवेल का जंजाल, IAS टीना डाबी के टांका मॉडल ने रचा इतिहास

Last Updated:November 16, 2025, 08:01 IST

IAS Tina Dabi Initiative: बाड़मेर जिले ने वर्षा जल संग्रहण और जनभागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ हासिल किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को विज्ञान भवन में यह सम्मान जिला कलेक्टर टीना डाबी को प्रदान करेंगी.‘कैच द रेन’ अभियान के तहत बनाए गए हजारों टांकों ने मरुस्थल में बरसाती पानी सहेजने की अनूठी मिसाल पेश की है. जिले को 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

ना नदी, ना नहर... IAS टीना डाबी ने टांके मॉडल से ऐसे बदल दी बाड़मेर की तस्वीरआईएएस टीना डाबी के प्रयासों से कैच द रैन अभियान में बाड़मेर ने प्रथम स्थान पर है

बाड़मेर. मरुस्थल में बरसाती पानी को सहेजने की मिसाल पेश करता बाड़मेर अब राष्ट्रीय मंच पर चमकने जा रहा है. वर्षा जल संग्रहण और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाड़मेर जिले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा. कैच द रेन अभियान के तहत वृहद स्तर पर बनाए गए टांकों की बदौलत अब यहां बरसात की हर बूंद काम आ रही है.

राजस्थान का सुदूर बाड़मेर अपनी रेतीली जमीन और कम बारिश के लिए जाना जाता था, लेकिन जिला कलेक्टर टीना डाबी के प्रयासों से अब जल संचयन का राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है. वर्षा जल संग्रहण और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाड़मेर जिले को ‘प्रथम जल संचय जन भागीदारी’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रदान किया जाएगा.

“कैच द रेन” अभियान में बाड़मेर रहा प्रथम

इस अवसर पर बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी स्वयं उपस्थित रहकर यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी. केंद्र सरकार के ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत बाड़मेर में वर्षा जल संचयन के लिए टांका निर्माण पर जोर दिया गया. जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्थानीय समुदाय और विभिन्न विभागों के सहयोग से हज़ारों टांकों का निर्माण हुआ, जिनमें बरसात का पानी सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जा रहा है.

बाड़मेर को मिलेगा दो करोड़ प्रोत्साहन राशि

प्रथम श्रेणी में चयनित होने पर बाड़मेर जिले को 2 करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी. जिसका उपयोग आगे जल संरक्षण परियोजनाओं को मजबूत और विस्तृत करने में किया जाएगा. जिला कलेक्टर टीना डाबी के मुताबिक यह सफलता पूरे जिले के लोगों की जागरूकता और सहयोग का नतीजा है. इस मुहिम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसकी के चलते यह मुहिम लगातार सफल हो रहा है. उन्होंने कहा कि बाड़मेर जैसे सुदूर इलाको में बरसाती पानी सहजने का बेहतरीन काम हुआ है. इससे यहां के लोगों के जीवनस्तर में बदलाव आया है.deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

November 16, 2025, 08:01 IST

homerajasthan

ना नदी, ना नहर… IAS टीना डाबी ने टांके मॉडल से ऐसे बदल दी बाड़मेर की तस्वीर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj