Entertainment

‘डरती नहीं हूं’, गाने ‘जागो मां’ पर विवाद के बाद बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती की दो टूक, सुनाई आपबीती

Last Updated:December 21, 2025, 23:00 IST

सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती ने न्यूज18 से खास बातचीत में बताया कि गाना ‘जागो मां’ गाने से पहले सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसके बाद तब माहौल बिगड़ गया, जब एक शख्स ने उनसे सेक्युलर गाना गाने की डिमांड की. उन्हें मंच पर आकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

ख़बरें फटाफट

‘डरती नहीं हूं’, गाने ‘जागो मां’ पर विवाद के बाद बंगाली सिंगर का बेबाक बयानसिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती बंगाल की मशहूर सिंगर हैं.

कमालिका सेनगुप्ता/नई दिल्ली: बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल में एक लाइव इवेंट के दौरान परेशान किया गया, जिसकी वजह बना गाना ‘जागो मां’. उन्होंने घटना के बाद कहा कि वे गाना गाना जारी रखेंगी, भले ही उन्हें धमकियां मिले. उन्होंने कहा कि वे धमकियों से डरती नहीं हैं. यह घटना एक कल्चरल इवेंट के दौरान हुई, जिसमें चक्रवर्ती अपने कलेक्शन के गाने गा रही थीं, जिसमें फिल्म देवी चौधुरानी का गाना ‘जागो मां’ भी शामिल था, जो पिछले दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज हुआ था.

सिंगर के मुताबिक, महबूब मलिक नाम का शख्स गाना खत्म होने के बाद मंच की ओर दौड़ा और उनसे भिड़ गया. उसने मांग की कि वह कोई ‘सेक्युलर’ गाना गाएं. न्यूज18 से खास बातचीत में लग्नजिता चक्रवर्ती ने बताया कि इवेंट शाम 7 बजे शुरू हुआ था और सब कुछ ठीक चल रहा था, जब तक उन्होंने ‘जागो मां’ गाना नहीं गाया. वे बोलीं, ‘गाना खत्म करने के बाद मैंने अचानक देखा कि एक आदमी मंच की ओर दौड़ता हुआ आया और मेरे बहुत करीब आ गया. वह मंच पर चढ़ गया और मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.’ सिंगर ने आगे बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और उस व्यक्ति को मंच से हटा दिया. वे बोलीं, ‘जब उसे ले जाया जा रहा था, तो वह चिल्ला रहा था कि ‘जागो मां’ बहुत हो गया, अब कोई सेक्युलर गाना गाओ. उसने मुझे अपमानजनक तरीके से ‘तू’ कहकर संबोधित किया.’

घटना के बाद पहुंची थीं पुलिस स्टेशनलग्नजीता ने घटना के बाद मंच पर ऐलान करते हुए कहा कि अब उनके लिए इवेंट जारी रखना संभव नहीं है. इसके बाद उन्होंने इवेंट वहीं खत्म कर दिया और भगवानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू की और आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्तार किया. लग्नजीता चक्रवर्ती एक मशहूर बंगाली प्लेबैक सिंगर हैं. उन्होंने अपनी पहचान बंगाली फिल्म ‘चतुष्कोण’ के गीत ‘बसंतो एशे’ से बनाई. वह कोलकाता की सबसे कम उम्र की सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने अमेरिका में भी म्यूजिकल टूर किया है. इसके अलावा, उन्हें आनंदबाजार पत्रिका का अवॉर्ड भी मिल चुका है. उन्होंने कोलकाता के पाठा भवन, नवा नालंदा हाई स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 21, 2025, 23:00 IST

homeentertainment

‘डरती नहीं हूं’, गाने ‘जागो मां’ पर विवाद के बाद बंगाली सिंगर का बेबाक बयान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj