Sports

धोनी या गिलक्रिस्ट नहीं, ये है टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज, 26 साल से नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Last Updated:August 25, 2026, 06:01 IST

unbreakable cricket records: जिम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में यह ऐतिहासिक पारी खेली थी. फ्लावर ने क्रीज पर ऐसे पैर जमाए कि भारत का कोई गेंदबाज उन्हें आउट करने में कामयाब नहीं हो सका. उस समय भारतीय टीम में जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और अजीत अगरकर जैसे घातक गेंदबाज हुआ करते थे.टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला विकेटकीपर बल्लेबाज, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्डZoomएंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ 232 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में जब भी महान या दिग्गज विकेटकीपर्स का जिक्र होता है तो ज्यादातर लोगों के जेहन में महेंद्र सिंह धोनी, एडम गिलक्रिस्ट या कुमार संगाकारा का नाम आता है. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि बताकर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड इन तीनों में से किसी के नाम नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के एक दिग्गज ने बनाया हुआ है तो क्या आप मानेंगे? आप मानें या न मानें लेकिन यह सच है. जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ यह ऐतिहासिक कारनामा किया था. उनके इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी तोड़ने में सफल नहीं रहा है. संगाकारा एक बार बेहद करीब जरूर पहुंचे, लेकिन तीन रन से चूक गए.

एंडी फ्लावर ने खेली थी नाबाद 232 रन की पारीविकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में यह पारी खेली थी. उन्होंने 444 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 232 रन बनाए थे. फ्लावर की इस पारी में 30 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 52.25 रहा. उन्होंने करीब 544 मिनट क्रीज पर बिताए और भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे. उनकी पारी की सबसे बड़ी खासियत धैर्य था. 444 गेंदों का सामना करना बताता है कि फ्लावर ने किस तरह लंबे समय तक क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया.

धोनी और गिलक्रिस्ट भी रिकॉर्ड से पीछेविकेटकीपर बल्लेबाजों की इस लिस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज भी शामिल हैं, लेकिन दोनों फ्लावर के रिकॉर्ड से पीछे हैं. एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 2013 में 224 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 265 गेंदों का सामना किया था और इस दौरान 24 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 84.52 रहा था. धोनी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 2002 में नाबाद 204 रन बनाए थे. गिलक्रिस्ट ने सिर्फ 213 गेंदों में यह पारी खेली थी. उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 95.77 रहा था. गिलक्रिस्ट का नाम लिस्ट में आठवें नंबर पर है.

तीन रन से इतिहास रचने से चूके संगाकाराइस रिकॉर्ड लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 2002 में 230 रन बनाए थे. अगर वह तीन रन और बना लेते तो फ्लावर का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी हो जाता. संगकारा ने अपनी पारी के दौरान 327 गेंदों का सामना किया और 33 चौके तथा 3 छक्के लगाए. उन्होंने 480 मिनट तक बल्लेबाजी की थी.

मुशफिकुर रहीम भी करीब पहुंचेबांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में नाबाद 219 रन बनाए थे. मुशफिकुर ने 421 गेंदों का सामना किया और 18 चौके तथा एक छक्का लगाया. उनकी पारी 589 मिनट तक चली और उनका स्ट्राइक रेट 52.01 रहा.

26 साल से कायम है रिकॉर्डएंडी फ्लावर ने 2000 में रिकॉर्ड पारी खेली थी. तब से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में कई महान विकेटकीपर बल्लेबाज आए और उन्होंने बड़ी पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी 232 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में धोनी और गिलक्रिस्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के साथ-साथ संगकारा और मुशफिकुर रहीम जैसे तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज भी शामिल हैं. इसके बावजूद फ्लावर की नाबाद 232 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा टेस्ट की एक पारी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनी हुई है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj