Health

Best foods to eat before bed: सोने से पहले भूख लग जाए तो क्या खाएं? ये 3 फूड्स बॉडी को करेंगे रिलेक्स

Last Updated:December 21, 2025, 22:49 IST

Best Foods To Eat Before Sleep: सोने से तुरंत पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए. इससे रात की नींद खराब होती है. लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं, जो आपकी भूख को शांत करने के साथ ही नींद की क्वालिटी भी सुधारते हैं. ऐसे 3 फूड्स यहां हम आपको बता रहे हैं.
सोने से पहले भूख लग जाए तो क्या खाएं? ये 3 फूड्स बॉडी को करेंगे रिलेक्स

नींद की कमी से आप काफी अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसका असर जितना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा बुरा होता है. खराब नींद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती है, जिससे आप वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं.

यह व्यायाम के दौरान चोट लगने का खतरा बढ़ाती है, यह भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोनों को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे आपको भूख अधिक लगती है और साथ ही खाने की इच्छा भी बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाकर आप बेहतर नींद ले सकते हैं ? जी हां, यहां हम आपको ऐसे ही 3 फूड्स के बारे में बता रहे हैं.

बादाम रात में भूख लगने पर आप एक मुट्ठी बादाम खा सकती है.इससे बॉडी में मैग्नीशियम की पूर्ति होती है, जो भूख को शांत करने के साथ ही अच्छी नींद को भी प्रमोट करता है.

कीवीकीवी सिर्फ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सुपरफ्रूट ही नहीं है, इसमें सेरोटोनिन भी होता है, जो ब्रेन में नींद साइकिल को कंट्रोल करने वाला केमिकल है.अच्छी नींद आने में मदद के लिए सोने से पहले एक या दो कीवी खाएं.

योगर्टअपने माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन तरीका है प्रोबायोटिक युक्त योगर्ट. हफ्ते में तीन या चार बार योगर्ट का सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया और बैक्टीरियल स्ट्रेन दोनों में वृद्धि होती है. इसे आप सोने पहले भूख लगने पर भी खा सकते हैं.

इस बात का ध्यान रखेंखाने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर करना हेल्दी हैबिट्स में से एक है, जो आपके पाचन और बेहतर नींद के लिए जरूरी है.  रोजाना सोने से पहले खाने की आदत से बचें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

First Published :

December 21, 2025, 22:49 IST

homelifestyle

सोने से पहले भूख लग जाए तो क्या खाएं? ये 3 फूड्स बॉडी को करेंगे रिलेक्स

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj