National

IGMC के आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड करने के बाद क्या बोले पिटाई का शिकार हुए टीचर अजुर्न पंवार, क्या थम गया विवाद?

Last Updated:December 23, 2025, 08:40 IST

Shimla IGMC Doctor News: हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मारपीट के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को सरकार ने सस्पेंड भी कर दिया है. वहीं, मारपीट का शिकार हुए मरीज का इलाज चल रहा है. पूरे मामले ने खासी सुर्खियां बटोरी थी. सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं.IGMC के आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड करने के बाद क्या बोले पिटाई का शिकार हुए मरीजअब सस्पेंशन को लेकर मारपीट का शिकार हुए मरीज अजुर्न पंवार ने भी प्रतिक्रिया दी और अब तक हुए एक्शन पर अंसतोष जताया है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट के मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, सुक्खू सरकार ने मामले में डॉक्टर राघव नरूला को सस्पेंड कर दिया है. अहम बात है कि दिल्ली दौरे पर गए सीएम ने भी मामले में अस्पताल प्रबंधन से बात की और उसके बाद यह एक्शन देखने को मिली. इससे पहले, प्रबंधन ने डॉक्टर को केवल ड्यूटी से ही हटाया था औऱ छुट्टी पर भेजा था. वहीं, अब सस्पेंशन को लेकर मारपीट का शिकार हुए मरीज अजुर्न पंवार ने भी प्रतिक्रिया दी और अब तक हुए एक्शन पर अंसतोष जताया है.

अस्पताल में भर्ती पीड़ित मरीज अर्जुन पंवार ने कहा कि वह अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंन कहा कि आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होगा और वह कल दोबारा ज्वाइन कर लेंगे. ऐसे में आरोपी को टर्मिनेट किया जाना चाहिए. पंवार ने कहा कि यदि डॉक्टर के हाथ कोई हथियार लगता तो वह मुझे मार देता. मारपीचट का शिकार हुए मरीज अर्जुन कहते हैं कि 2 घंटे पहले उनका ऑपरेट हुआ था औऱ उन्हें सांस लेने में दिक्क़त हो रही थी. जहाँ से ज्यादा सांस लेने में दिक्क़त थी, उन्हीं जगहों को डॉक्टर में टारगेट किया.

आज एसपी से मिलेंगे लोग

इस पूरे मामले में आईजीएमसी में देर रात तक हंगामा होता रहा. जब डॉक्टर को सस्पेंड किया गया, तब धरना देने वाले लोग शांत हुए है. हालांकि, मरीज के दोस्त मरीज नरेश डास्टा ने कहा कि मंगलवार को वे लोग एसपी शिमला से मुलाकात करेंगे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एटेम्पट टू मर्डर के तहत मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे.

आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेडेंट राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. फ़िलहाल, डॉक्टर का पक्ष आना बाक़ी है. आगामी आदेशों तक आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड किया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

कौन है मरीज और डॉक्टर

गौरतलब है कि शिमला में एस्पायर अकादमी में पढ़ाने वाले टीचर अर्जुन पंवार का सोमवार को दोपबर 12 बजे एंडोस्कॉपी के बाद पल्मनोरी वार्ड में आराम करने के लिए भेजे गए थे. उनका एक और टेस्ट होना था. लेकिन वार्ड में डॉक्टर ने उनसे बदसलूकी की और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोपी डॉक्टर राघव मूल रूप से सिरमौर जिले के रहने वाले हैं.

About the AuthorVinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

Location :

Shimla,Shimla,Himachal Pradesh

First Published :

December 23, 2025, 08:35 IST

homehimachal-pradesh

IGMC के आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड करने के बाद क्या बोले पिटाई का शिकार हुए मरीज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj