Sports

Gautam Gambhir Told To Become A Ranji Trophy Coach: गौतम गंभीर को मोंटी पनेसर ने रणजी में जाकर कोचिंग करने की दी सलाह

Last Updated:December 30, 2025, 06:40 IST

Gautam Gambhir Told To Become A Ranji Trophy Coach: गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग पर चर्चा के बीच मोंटी पनेसर ने उन्हें रणजी ट्रॉफी में कोचिंग की सलाह दी, वहीं BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने खुद कोचिंग बदलाव की खबरों को अफवाह बताया है.गंभीर से कहा रणजी में जाकर कोचिंग सीखो, हटाए जाने की खबरों के बीच आया बयानइंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने गौतम गंभीर को रणजी ट्रॉफी में कोचिंग करने की सलाह दी है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट सामने आ रही है कि उनसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनसे टेस्ट की कोचिंग छीन सकता है. इन सब खबरों के बीच पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने गौतम गंभीर को रणजी ट्रॉफी में कोचिंग करने की सलाह दी है. पनेसर का मानना है कि भारत की प्रमुख घरेलू रेड-बॉल प्रतियोगिता में कोचिंग करने और वहां अन्य कोचों से बातचीत करने से गंभीर को यह सीखने में मदद मिलेगी कि इस फॉर्मेट में टीम कैसे बनाई जाती है.

गौतम गंभीर का टेस्ट करियर उनके व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कोचिंग के अनुभव से बिल्कुल अलग रहा है. जहां उन्होंने भारत को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई और अभी तक कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है. वहीं उनके नेतृत्व में भारत को दो बार घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था और पिछले डेढ़ साल में भारत ने रेड-बॉल इंटरनेशनल मैचों में ज्यादा हार देखी है.

पनेसर ने ANI से कहा, “गौतम गंभीर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अच्छे कोच हैं क्योंकि उन्होंने सफलता पाई है. वह रणजी ट्रॉफी के कोच बन सकते हैं और उन्हें रणजी ट्रॉफी में कोचिंग कर चुके कोचों से बात करनी चाहिए कि रेड-बॉल क्रिकेट में टीम कैसे बनाई जाती है. फिलहाल भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में कमजोर है. यही सच्चाई है. टीम उतनी मजबूत नहीं है. इसमें समय लगेगा. जब आप तीन बड़े खिलाड़ियों को रिटायर कर देते हैं, तो बाकी खिलाड़ियों को तैयार रखना मुश्किल हो जाता है.”

पनेसर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब खबरें आ रही हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गंभीर के पूर्व साथी वीवीएस लक्ष्मण से टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने को लेकर अनौपचारिक बातचीत की है. भारत में आमतौर पर स्प्लिट कोचिंग को पसंद नहीं किया जाता, इसलिए यह एक बड़ा बदलाव होगा, हालांकि लक्ष्मण के पास गंभीर की तुलना में कोचिंग का ज्यादा अनुभव है.

BCCI ने गौतम गंभीर पर क्या कहा

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में कहा, “यह पूरी तरह से गलत खबर है. यह पूरी तरह से अटकलों पर आधारित खबर है. कुछ प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियां भी यह खबर चला रही हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. BCCI सीधे तौर पर इनकार करता है. लोग जो चाहे सोच सकते हैं, लेकिन BCCI ने कोई कदम नहीं उठाया है. यह किसी की कल्पना है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैं इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत और बेबुनियाद खबर है.”

About the AuthorViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 30, 2025, 06:40 IST

homecricket

गंभीर से कहा रणजी में जाकर कोचिंग सीखो, हटाए जाने की खबरों के बीच आया बयान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj