Entertainment

जब टूट गए थे गोविंदा, बिना सोचे समझे नर्मदा की गहराई के बीच पहुंच गए थे सुपरस्टार, फिर इस शख्स ने बचाई जान

Last Updated:August 10, 2026, 17:28 IST

गोविंदा अपनी मां से कितना प्यार करते थे, ये जगजाहिर है. यही वजह है कि उनकी मौत के बाद गोविंदा गहरे सदमे में चले गए थे. एक दिन तो वह अपनी मां से दोबारा मिलने की चाह में नर्मदा नदी की गहराई में उतर गए थे. लेकिन तब एक पंडित ने उन्हें आवाज लगाकर बचाया था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideजब टूट गए थे गोविंदा, नर्मदा की गहराई के बीच पहुंच गए थे सुपरस्टार Zoomगोविंदा ने किया खुलासा

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि एक वक्त तो ऐसा भी था कि वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि उनकी मां के जाने के बाद वह क्या करें.

साल 1996 में गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी को खो दिया था. लेकिन अपनी मां के जाने का गम उनके जहन से निकल ही नहीं रहा था.वह उनके जाने के बाद सदमे में चले गए थे. मां से उनका रिश्ता बेहद खास था और उनके निधन के बाद उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनकी जिंदगी में अब कुछ भी नहीं बचा है.

मां की मौत ने दिया था झटका

गोविंदा ने हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू में बताया कि मां के जाने के बाद उनकी जिंदगी में जीने का मकसद ही नहीं बचा था. अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वह काफी दर्द में थे. वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि इस दुख से वह कैसे उबरे. उन्होंने कहा कि वो दर्द उस वक्त उन्हें अंदर ही अंदर खा रहा था.

नर्मदा की गहराई में जा रहे थे गोविंदा

गोविंदा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि एक बार तो उनके साथ ऐसा हुआ कि वह नर्मदा नदी के पास थे. दुख में डूबे गोविंदा धीरे-धीरे नदी के पानी में अंदर जा रहे थे. उन्हें लग रहा था कि यही वो रास्ता है, जो उनकी मां से उनको मिला सकता है.उन्होंने सोचा कि मां से दोबारा मिलने का आखिरी रास्ता यही है. एक्टर ने कहा कि मुझे लगा कि अगर मैं नदी में थोड़ा और आगे चला जाऊं तो शायद मैं अपनी मां से मिल पाऊंगा. इसलिए मैं नदी के अंदर चला गया. लेकिन उसी वक्त एक पंडित ने मुझे आवाज लगाई और मुझे बचा लिया.

बता दें कि गोविंदा ने अपने पुराने इंटरव्यू में भी कई बार बताया है कि उन्होंने अपनी मां के कही हर बात मानी. उनकी मां ने उनके लिए बहुत स्ट्रगल किया है. गोविंदा के करियर में भी उनकी मां ने उन्हें कई सीख दी थी.वह अक्सर पुराने इंटरव्यू में अपनी मां की सीख और उनकी सलाह का खुलासा किया करते थे. ऐसे में उनकी मां के जाने के बाद उनकी जो हालत हुई होगी, उसका अंदाजा लगाया जा सकता है. गोविंदा की मां निर्मला देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और अभिनेत्री थीं. उनका निधन 15 जून 1996 को 69 साल की उम्र में हुआ था. बात करें गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की तो इस फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 19:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj