Rahul Gandhi Ranthambore | Priyanka Gandhi Ranthambore visit | Ranthambore Tiger Reserve New Year | Gandhi family New Year celebration | luxury hotel Ranthambore

Last Updated:December 30, 2025, 16:17 IST
Ranthambore Tiger Reserve New Year: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रणथंभौर टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं. दोनों यहां टाइगर सफारी का आनंद लेंगे और एक लग्जरी होटल में चार दिन तक ठहरेंगे. गांधी परिवार की इस निजी यात्रा को लेकर रणथंभौर में सुरक्षा और व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं. वाइल्डलाइफ और नेचर के बीच न्यू ईयर मनाने का उनका यह अंदाज़ चर्चा में है. सोशल मीडिया पर इस दौरे से जुड़ी तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं.
नए साल के आगमन को लेकर रणथंभौर क्षेत्र में खास हलचल देखने को मिल रही है. देशभर में चर्चित रणथंभौर टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के लग्जरी होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के रणथंभौर प्रवास को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार, दोनों नेता नए साल के अवसर पर रणथंभौर के एक प्रतिष्ठित और लग्जरी होटल शेर बाग में ठहरने वाले हैं. जहां वे परिवार के साथ निजी समय बिताएंगे. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है.

प्रियंका गांधी का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है. वे सवाई माधोपुर पहुंचकर रणथंभौर स्थित प्रसिद्ध लग्जरी होटल शेर बाग में रुक सकते हैं. यह होटल अपनी शाही सुविधाओं, प्रकृति के करीब माहौल और हाई-प्रोफाइल मेहमानों के लिए जाना जाता है. नए साल के जश्न को देखते हुए होटल परिसर में पहले से ही विशेष तैयारियां की जा रही हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है.
Add as Preferred Source on Google

बताया जा रहा है कि दोनों नेता करीब चार दिन रणथंभौर क्षेत्र में ठहर सकते हैं. इस दौरान वे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ-साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी लेगें.

संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी जंगल सफारी के लिए भी जा सकती हैं, जिसके लिए वन विभाग की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. इससे पहले भी गांधी परिवार के सदस्य रणथंभौर आते रहे हैं और यह स्थान उनका पसंदीदा पर्यटन स्थल माना जाता है.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उनके काफिले के आगमन के समय मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. होटल परिसर और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
First Published :
December 30, 2025, 16:17 IST
homerajasthan
न्यू ईयर पर राहुल-प्रियंका गांधी चार दिन लग्जरी होटल में रुकेंगे, देखें फोटो



