Rishabh Pant fails: कप्तान ऋषभ पंत फिर हुए फेल, दिल्ली की जीत का सिलसिला टूटा, टॉप पोजीशन भी गंवाई

Last Updated:December 31, 2025, 22:36 IST
Rishabh Pant fails: ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है. पंत बल्ले से फिर फेल रहे. ओडिशा ने दिल्ली को 79 रन से हरा दिया. इस हार के साथ दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर की कुर्सी गंवा दी है.
ऋषभ बल्ले से फिर हुए फेल.
अलूर. ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की बल्लेबाजी फिर नहीं चली. इसके साथ ही दिल्ली का ओडिशा के खिलाफ ग्रुप डी के चौथे मैच में 79 रन से हार के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में टीम का जीत का सिलसिला टूट गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान जनवरी के पहले हफ्ते में होना है, इसलिए सबकी नजरें दिल्ली के कप्तान पंत पर थीं. लेकिन पंत ओडिशा के खिलाफ सिर्फ 24 रन बना सके और दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.3 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई. दिल्ली ने अब तक मजबूत बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में सभी बल्लेबाज फेल रहे और टीम ने अंक तालिका में टॉप पोजिशन भी खो दी.
ओडिशा की टीम 12 अंक और बेहतर नेट रन रेट के कारण पहले नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली के भी 12 अंक हैं लेकिन टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है. रेलवे और हरियाणा के भी 12-12 अंक हैं और इन दोनों का नेट रन रेट भी दिल्ली से अच्छा है. इस सीजन में पहली बार दिल्ली की टीम 200 रन के पार नहीं जा सकी. पंत ने पिछले तीन मैचों में 5, 70 और 22 रन बनाए थे और इस मैच में 28 गेंद में 24 रन बनाकर देवब्रत प्रधान का शिकार बने.
ऋषभ बल्ले से फिर हुए फेल.
प्रधान और संबित बराल ने दिल्ली की पारी को समेटने में बड़ी भूमिका निभाई. ओडिशा के कप्तान बिपलब सामंत्रेय ने 72 रन की शानदार पारी खेली और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया. दिल्ली की तरफ से ऋतिक शौकीन ने 27 रन देकर चार विकेट लिए. दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम ने सिर्फ छह रन पर दोनों ओपनर प्रियांश आर्य और सार्थक रंजन के विकेट गंवा दिए.
पंत के आउट होने के बाद 11वें ओवर में टीम का स्कोर 50 पर तीन विकेट हो गया और जल्दी ही पांच विकेट पर 55 रन हो गया. हर्ष त्यागी (43) और ऋतिक (32) ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. सौराष्ट्र ने अंकुर पंवार की घातक गेंदबाजी से आंध्र को 74 रन से हराया. सौराष्ट्र ने सात विकेट पर 254 रन बनाए, जवाब में आंध्र की टीम 180 रन पर आउट हो गई.
दूसरे मैच में गुजरात ने रेलवे को चार विकेट से हराया और अंकित कुमार के नाबाद 144 रन की मदद से हरियाणा ने सेना के 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.1 ओवर में तीन विकेट पर 275 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 31, 2025, 22:35 IST
homecricket
कप्तान ऋषभ पंत फिर हुए फेल, दिल्ली की जीत का सिलसिला टूटा, टॉप पोजीशन भी गंवाई



