CM YOGI | AMIT SHAH | PM MODI | NITIN NAVIN MEETING | कल शाह, आज मोदी-नितिन नवीन से योगी की मुलाकात, यूपी चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा?

होमताजा खबरदेश
कल शाह, आज मोदी-नितिन नवीन से योगी की मुलाकात, क्या होगा कुछ बड़ा?
Last Updated:September 26, 2026, 13:26 IST
CM Yogi Adityanath Delhi Visit: यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की आज पीएम मोदी से मुलाकात होने वाली है. शुक्रवार को ही सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से नोएडा में मुलाकात हुई है. शनिवार को सीएम योगी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक करने वाले हैं. सीएम योगी की अचानक ही बैक-टू-बैक बैठकों के पीछे क्या कोई सियासी कहानी छुपी है?यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी की दिल्ली में बैक-टू-बैक मीटिंग.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच गए हैं. अब से कुछ ही देर बाद सीएम योगी और पीएम मोदी में अहम मुलाकात होने वाली है. सीएम योगी ने कल ही नोएडा में बीजेपी के ‘चाणक्य’ और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे. यूपी चुनाव 2027 से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व के साथ सीएम योगी की ताबड़तोड़ बैठकों का दौर सियासी गलियारों में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है. पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बैठक क्या मिशन यूपी 2027 को लेकर हो रही है? क्या बीजेपी यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले किसी ब्लूप्रिंट पर काम रही है?
राजनीतिक पंडित सीएम योगी की हाई-प्रोफाइल दौरे को केवल नियमित प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि यूपी चुनाव 2027 से ठीक पहले सत्ता और संगठन में होने वाले बड़े बदलावों और फैसलों की आहट मान रहे हैं. माना जा रहा है कि 10 राज्यसभा सीटों का पेच और उम्मीदवारों की लिस्ट पर मंथन पीएम मोदी के साथ करेंगे. उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath has arrived at 7 Lok Kalyan Marg (7 LKM), the official residence of Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/dibmWuMmQo



