नए साल पर चांदी के गिफ्ट का ट्रेंड

Last Updated:December 31, 2025, 10:25 IST
Jodhpur News: नए साल पर जोधपुर के बाजारों में चांदी के गिफ्ट्स की भारी मांग है. लोग शुभकामनाओं के साथ सिंदूरी डिब्बी. मूर्तियां और घड़ियां उपहार में दे रहे हैं. व्यापारियों के अनुसार चांदी को शुभ माना जाता है. इसलिए 200 से 5000 रुपये तक के बजट में चांदी के उपहार इस बार सबसे ज्यादा बिक रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर. नए साल के स्वागत के साथ ही शहर से लेकर गांव तक खुशियों का माहौल है. लेकिन इस बार जश्न का अंदाज़ कुछ अलग नजर आ रहा है. लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ ही अब गिफ्ट देकर बधाई देने का चलन भी तेजी से बढ़ा है. बदलते दौर में गिफ्टिंग के इस ट्रेंड में अब चांदी के गिफ्ट्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. यही वजह है कि बाजारों में छोटे-बड़े चांदी से बने गिफ्ट्स की भरमार दिख रही है और ग्राहक इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं.
जोधपुर के बाजारों में खास रौनकजोधपुर भीतरी शहर की ज्वेलरी शॉप्स पर आकर्षक चांदी के आइटम्स लोगों को खूब लुभा रहे हैं. इनमें भगवान की छोटी प्रतिमाएं. सिंदूरी डिब्बी. सुपारीदान. घड़ी और कड़े जैसे सजावटी आइटम्स प्रमुख हैं. दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है. व्यापारियों का कहना है कि चांदी के उपहार न सिर्फ सुंदर होते हैं. बल्कि ये लंबे समय तक यादगार भी रहते हैं. इसी वजह से इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.
व्यापारियों की खास तैयारीश्री सांवरिया ज्वेलर्स के संचालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस बार बाजार में चांदी के नए डिजाइनों की मांग काफी बढ़ी है. उन्होंने सिंदूरी डिब्बी. मूर्तियों और घड़ियों के साथ कई नए डिजाइन तैयार किए हैं. जिन्हें होलसेल मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चांदी के आइटम शुभता का प्रतीक माने जाते हैं. इसलिए लोग इन्हें नए साल पर देना पसंद कर रहे हैं.
बजट और वैरायटी का मेलबाजार में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 200 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के चांदी के आइटम उपलब्ध हैं. लोग बच्चों के लिए चांदी की छोटी बुद्धा मूर्तियां या नामाक्षर वाले पेंडेंट्स भी खरीद रहे हैं. इसे ‘गुड लक’ और ‘पोजिटिव एनर्जी’ से जोड़कर देखा जा रहा है. व्यापारियों का मानना है कि नववर्ष की खुशियों को यादगार बनाने के लिए लोग पारंपरिक के साथ-साथ ट्रेंडी चांदी के गिफ्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
December 31, 2025, 10:25 IST
homerajasthan
नए साल पर चांदी की चमक! बाजारों में ‘सिल्वर गिफ्टिंग’ का बढ़ा जबरदस्त क्रेज….



