तहलका मचाने आ रहा है Realme का 200MP कैमरे वाला ‘बाहुबली’ फोन, बैटरी ऐसी कि 2 दिन तक चार्जर भूल जाएंगे

Last Updated:January 02, 2026, 08:44 IST
Realme 16 Pro Series Launch India: रियलमी 16 प्रो (Realme 16 Pro) और रियलमी 16 प्रो+ (Realme 16 Pro+) के लॉन्च से पहले ही टेक गलियारों में इनकी कीमतों और फीचर्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में सामने आए लीक्स ने इन स्मार्टफोन्स की संभावित कीमतों और स्टोरेज विकल्पों का खुलासा किया गया है…
ख़बरें फटाफट
रियलमी 16 प्रो सीरीज केवल लुक में ही नहीं, बल्कि हार्डवेयर के मामले में भी काफी दमदार हो सकती है.
नई दिल्ली. रियलमी भारत में रियलमी 16 प्रो 5जी (Realme 16 Pro 5G) सीरीज को 6 जनवरी 2026 लॉन्च करेगी. कंपनी इस दमदार स्मार्टफोन के साथ ही रियलमी पैड 3 5जी (Realme Pad 3 5G) भी लॉन्च करने की तैयारी में है. 16 प्रो 5जी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे. कंपनी ने इस बार ‘अर्बन वाइल्ड’ (Urban Wild) डिजाइन पेश किया है, जो फोन को काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है. यह स्मार्टफोन दो रंगों, मास्टर गोल्ड (Master Gold) और मास्टर ग्रे (Master Grey) में पेश किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी रियलमी प्रो 5जी की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन इसके रेट और स्पेशिफिकेशंस लीक हुए हैं.
जाने-माने टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने रियलमी 16 प्रो 5जी (Realme 16 Pro 5G) को लेकर कुछ जानकारियां सांझी की है. उनका कहना है कि इसको तीन अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹31,999 हो सकती है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹33,999 रुपये तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत ₹36,999 हो सकती है. मध्यम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह फोन एक आकर्षक विकल्प बनकर उभर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो डिजाइन और कैमरा दोनों को प्राथमिकता देते हैं.
Exclusive: Realme 16 Pro series pricing!!
16 Pro (8+256) : 33,99916 Pro ( 12GB + 256GB): 36,99916 Pro (8GB +128GB): 31,99916 Pro+ ( 8+128GB) : 39,99916 Pro+ (8+ 256GB): 41,99916 Pro+ (12GB + 256GB) : 44,999
Prebook offline you will get a Backpack Worth Rs 7,999 #Realme



