World

Mexico Earthquake 6.5 Magnitude | Mexico Earthquake Shakes President Claudia Sheinbaum | Mexico Earthquake Buildings shaking Video | मेक्सिको भूकंप

Last Updated:January 02, 2026, 21:28 IST

Mexico Earthquake: मेक्सिको सिटी में 2 जनवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस दौरान बिल्डिगें खिलौने की तरह हिलने लगीं. लोग जान बचाने सड़कों पर दौड़े तो वहां पर बिजली के खंभे काल की तरह दिखाई दिए. आम लोग ही नहीं यहां की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम भी भूकंप के झटकों से दहल गईं. उन्हेंने अपना इवेंट बीच में ही रोक दिया. इस पूरे बवाल का वीडियो भी सामने आया है.मेक्सिको में भयानक भूकंप, खिलौने की तरह झूलने लगीं बिल्डिगेंमेक्सिको भूकंप

मेक्सिको सिटी हाल ही में भूकंप के जबरदस्त झटकों से दहल गया. 2 जनवरी 2026 की सुबह मेक्सिको सिटी और आसपास के इलाके उस वक्त थर्रा उठे जब 6.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप का मंजर कितना खौफनाक था, इसका अंदाजा आप मेक्सिको सिटी मेट्रो के वीडियो और वहां की तस्वीरों से लगा सकते हैं. यहां पर बिल्डिंगें खिलौनों की तरह झूलती दिखाई दे रही हैं. सड़कों पर बिजली के खंभे ऐसे हिल रहे हैं कि अभी गिर ही जाएंगे. यही नहीं राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम भी भूकंप से दहल गईं, उनकी इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है.

भूकंप के दौरान क्या-क्या हुआ?

मेक्सिको सिटी में जगह-जगह भूकंप का खौफनाक मंजर देखने को मिला. जहां एक तरफ बिल्डिगें हिलने लगीं और लोग खुले मैदान की तरफ भागे तो बिजले के खंभे गिरने का खतरा मंडराने लगा. वहीं दूसरी तरफ मेट्रो में भी चीख-पुकार मच गई. दुनिया के सबसे व्यस्त सबवे सिस्टम में से एक मेक्सिको सिटी मेट्रो स्टेशन भी भूकंप से कांपने लगे. लोग अपनी जान बचाने के लिए पिलर्स को पकड़कर खड़े हो गए. गनीमत रही कि ‘सीस्मिक अलर्ट’ समय पर बज गया, जिससे कई लोग स्टेशनों से बाहर निकलने में कामयाब रहे.

राष्ट्रपति ने बीच में रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह भूकंप इतना जबरदस्त था कि राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को अपनी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही रोकनी पड़ी. भूकंप के सायरन गूंजने लगे तो इवेंट पर मौजूद राष्ट्रपति और पत्रकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंया गया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj