World

Super Typhoon Champi 2026: Asia Weather Storm| 296km स्पीड वाली हवाएं कैटेगरी-5 का सुपर टाइफून प्रलय का दूत है चांपी रास्ते में जो आया लपेट डाला

Last Updated:October 21, 2026, 17:38 IST

Super Typhoon Champi 2026: इस साल का सबसे खतरनाक तूफान तेजी से प्रशांत महासागर में बढ़ रहा है. इस तूफान के दौरान इतनी तेज हवाएं चल रही हैं कि वैज्ञानिकों के होश उड़े हुए हैं. 296 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के रास्ते में जो कुछ भी आ रहा है, वो तिनके की तरह उड़ जाता है. Amazon Prime DayTop Deals Inside296km स्पीड वाली हवाएं, प्रलय का दूत है सुपर टाइफून 'चांपी', जो मिला उसे लपेटाZoomसाल का सबसे ताकतवर तूफान है सुपर टाइफून चांपी. (रॉयटर्स)

2026 Strongest Super Typhoon Champi: पूर्वी एशिया की ओर एक और दानवी बल वाला तूफान बढ़ रहा है. प्रशांत महासागर में एक बेहद शक्तिशाली सुपर टाइफून ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका नाम है – सुपर टाइफून चांपी और इसकी 296 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने होश फाख्ता कर रखे हैं. साल 2026 के सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात का दर्जा हासिल कर कर चुका चांपी अभी शांत नहीं होने वाला है. अमेरिकी क्षेत्र गुआम के पास से गुजरने के बाद अब यह तूफान प्रशांत महासागर के ऊपर से आगे बढ़ रहा है.

सुपर टाइफून चांपी का संभावित रास्ता पूर्वी ताइवान की दिशा में बताया जा रहा है. हालांकि आगे बढ़ने के साथ इसकी ताकत धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है, लेकिन फिलहाल इसके पास कैटेगरी-5 के तूफानों वाला बल है. सुपर टाइफून चांपी ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में तेजी से ताकत पकड़ी और इसकी रफ्तार इतनी अधिक हो गई कि इसने पहले के शक्तिशाली तूफानों को पीछे छोड़ दिया.

296 किमी/घंटे की रफ्तार, प्रलय बना चांपी

मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले हरिकेन पोलो 285 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ इस साल सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा था लेकिन चांपी ने इस आंकड़े को भी पार कर लिया है.
तूफान की इस रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके रास्ते में आने वाले इलाकों में तेज हवाओं, भारी बारिश और नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है. इसी वजह से मौसम एजेंसियां इसके रास्ते और गति पर सांसें थामकर नजर रख रही हैं.
चांपी के गुआम के करीब पहुंचने से पहले ही वहां एहतियाती कदम उठाए गए. लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इमरजेंसी शेल्टर बना लिए गए. बंदरगाहों को बंद करने जैसे फैसले भी लिए गए, जबकि लोगों को अपने घरों को तेज हवाओं से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई.
राहत की बात यह है कि तूफान गुआम के पास से गुजरकर खुले समुद्र की ओर बढ़ गया. हालांकि इसके आगे के रास्ते में आने वाले क्षेत्रों के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

समुद्री गर्म हवाएं दे रही हैं ताकत. (Reuters)

किसने चांपी को दी ताकत?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक समुद्र की सतह का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस होने और ऊंचाई पर हवाओं के कम बदलाव ने चांपी को तेजी से ताकतवर बनाने में मदद की. गर्म समुद्री पानी ऐसे तूफानों को ऊर्जा देता है, जिससे उनकी हवाएं और तेज हो सकती हैं.

साल का सबसे ज्यादा तेज और खतरनाक तूफान बना चांपी. (AI कॉन्सेप्ट इमेज)

कैसे थमेगा चांपी का कहर?

मौसम वैज्ञानिक जो पूर्वानुमान लगा रहे हैं, उसके मुताबिक आने वाले दिनों में चांपी ठंडे समुद्री क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है. इससे इसकी ताकत घटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा और इसके कैटगरी-3 या कैटेगरी-4 के तूफान में बदलने की संभावना है. फिलहाल चांपी की दिशा और रफ्तार पर नजर रखी जा रही है. इसके संभावित रास्ते में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

October 21, 2026, 17:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj