Entertainment

बिस्मिल के सूफी म्यूजिक को मिला बेइंतहा प्यार, हर शहर ने दिल खोलकर अपनाया, सिंगर बोले- ‘दिलों से जुड़ा’

Last Updated:January 03, 2026, 01:48 IST

‘बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025’ पुणे से दिल्ली तक नौ शहरों में आयोजित हुआ. इस सूफी म्यूजिकल जर्नी को जबरदस्त सफलता मिली और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

ख़बरें फटाफट

बिस्मिल के सूफी म्यूजिक को मिला बेइंतहा प्यार, हर शहर ने दिल खोलकर अपनायाकॉन्सर्ट दिल्ली में संपन्न हुआ.

नई दिल्ली: भारत के मशहूर और मौजूदा सूफी संगीत के सबसे टैलेंटेड नाम बिस्मिल के सूफियाने सफर का शानदार समापन हुआ. ‘बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025’ को जबरदस्त कामयाबी मिली. ये भव्य म्यूजिकल जर्नी पुणे से शुरू हुई और दिल्ली में खत्म हुई, जिसने पूरे टूर को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया. दर्शकों का जबरदस्त रुझान और इमोशनल जुड़ाव के साथ ये टूर देश का सबसे सफल सूफी कॉन्सर्ट बनकर उभरा.

बिस्मिल ने इस टूर का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए किया था, जिसे योर्ज इवेंटफुली ने प्रस्तुत और आयोजित किया. पुणे से शुरू होकर ये महफिल नासिक, बरेली, सूरत, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, लुधियाना और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंची. हर शहर में दर्शकों ने भारी संख्या में पहुंचकर सूफी संगीत, कविता और भक्ति से भरी इस संगीत शाम को ऐतिहासिक बना दिया. हर पड़ाव पर ‘बिस्मिल की महफिल’ सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और इमोशनल अनुभव बनकर उभरी, जहां संगीत ने दिलों और रूहों को जोड़ा. सूफी कलाम, मॉडर्न साउंडस्केप और बिस्मिल की आत्मीय प्रस्तुति ने हर शहर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. टूर के समापन पर दिल्ली में आयोजित महफिल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

पुणे से शुरू हुआ था म्यूजिकल सफरहजारों संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में ये आयोजन भारत की सबसे बड़ी और शानदार सूफी महफिलों में शामिल हो गया. दर्शकों की तालियों, दुआओं और इमोशनल माहौल ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया. टूर की सफलता पर बिस्मिल ने कहा कि यह सफर मेरे लिए सिर्फ मंच से गाने का नहीं था, बल्कि हर शहर में लोगों के दिलों से जुड़ने का अनुभव था. पुणे से शुरू होकर दिल्ली में ही इस यात्रा का पूरा होना मेरे लिए बेहद खास है. सूफी संगीत की ताक़त को देशभर से मिला प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा.

हर शहर ने दिल खोलकर अपनायायोर्ज इवेंटफुली की टीम ने बताया कि यह टूर प्रोडक्शन, दर्शक के इमोशनल जुड़ाव के लिहाज से एक नया बेंचमार्क बन गया है, जिसने भारत में सूफी संगीत के लाइव एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. दिल्ली की ऐतिहासिक गरिमा, लखनऊ की सूफियाना रवायत, कोलकाता की सांस्कृतिक ऊर्जा, मुंबई की जीवंतता और अहमदाबाद की उमंग हर शहर ने इस महफिल को अपना बना लिया.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

January 03, 2026, 01:48 IST

homeentertainment

बिस्मिल के सूफी म्यूजिक को मिला बेइंतहा प्यार, हर शहर ने दिल खोलकर अपनाया

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj