Rajasthan

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा अलवर! एनएच-921 फोर लेन को 862.22 करोड़ की मंजूरी, डेयरी प्लांट भी प्रस्तावित

Last Updated:January 04, 2026, 07:34 IST

Alwar News: अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बड़ौदा में पनियाला 6 लाइन हाईवे जोड़ा गया है, जिससे जिले में रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी. राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के महवा-मंडावर-राजगढ़ सेक्शन को फोर लेन बनाने के लिए 862.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है. रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण कार्य का भी जल्द शिलान्यास होगा. जिले में अलवर टाइगर मैराथन 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी और 350 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी प्लांट बनाया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

अवलर. सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए अलवर जिले के आधारभूत ढांचे की मजबूती की दिशा में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से बड़ौदा में पनियाला 6 लाइन हाईवे को जोड़ा गया है, जिससे जिले में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के साथ आमजन को समय की बचत होगी.

साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 921 के महवा- मंडावर- राजगढ़ क्षेत्र को पेव्ड शोल्डर के साथ फोर लेन बनाने के लिए 862.22 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है. इस परियोजना से महवा बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- 921 के जंक्शन से कोठी नारायणपुर के पास राज्य राजमार्ग -25 तक कार्य होगा. उन्होंने बताया कि रोड कनेक्टिविटी के साथ-साथ जिले में रेलवे के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं, जिसके तहत रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण कार्य का जल्द शिलान्यास किया जाएगा.

8 फरवरी को होगा अलवर टाइगर मैराथन

अलवर सांसद सह केंद्रीय वन मंत्री यादव ने बताया कि जिले में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष फोकस किया जा रहा है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. वहीं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गौरी देवी महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनाया जा रहा है तथा जिले एवं शाहजहांपुर में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में राजीविका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है.

350 करोड़ रुपए की लागत से लग रहा डेयरी प्लांट

पशुपालकों संबल प्रदान करने के लिए सरस डेयरी को सुदृढ़ करने की दिशा में 350 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी में 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के नवीन दूध प्लांट का कार्य प्रक्रियाधीन है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसी दिशा में जिले में प्याज के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एफपीओ के माध्यम से जॉइंट प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अलवर का सांसद होने के नाते आमजन की भावना के अनुरूप अलवर जिले को आगे बढाने के साथ-साथ विकास कार्यों को और गति देने काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण भी किया जाएगा.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 07:33 IST

homerajasthan

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ा अलवर! एनएच-921 फोर लेन को भी मिली मंजूरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj