Sports

David Warner Equall Virat Kohli record: डेविड वॉर्नर ने 39 साल की उम्र में टी20 शतक लगाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Last Updated:January 04, 2026, 08:11 IST

David Warner BBL Century: बिग बैश लीग 2025-26 के 21वें मैच में सिडनी थंडर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से धूम मचा दी. होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मैच में वॉर्नर ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली. हालांकि, दुर्भाग्य से डेविड वॉर्नर का ये शतक बेकार चला गया और सिडनी को मैच में करारी हार मिली, लेकिन कप्तान वॉर्नर ने एक बड़ी उपलब्धि जरूर हासिल कर ली.BBL में 14 साल बाद डेविड वॉर्नर का शतक, कर ली विराट कोहली की बराबरीडेविड वॉर्नर की विराट कोहली की बराबरी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर बढ़ती उम्र के साथ बल्लेबाजी में और निखर रहे हैं. वॉर्नर इस समय बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे हैं. बीबीएल 2025-26 के 21वें मैच में सिडनी थंडर्स का मुकाबला होबार्ट हरिकेंस के साथ हुआ. इस मैच में वॉर्नर ने सिडनी के लिए रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली. सिडनी के लिए वॉर्नर ने मैच में नाबाद 130 रन बनाए. उन्होंने सिर्फ 57 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इससे पहले वॉर्नर ने बीबीएल में आखिरी बार 2011 में शतक लगाया था. इस तरह उन्होंने बीबीएल में 14 साल के सूखे को खत्म किया.

इस शतकीय पारी के साथ ही वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. टी20 फॉर्मेट में वॉर्नर का ये 9वां शतक था. वॉर्नर ने अपनी 428वीं पारी में ये कारनामा किया, जबकि कोहली ने 397वीं पारी में 9वीं टी20 सेंचुरी लगाई थी. टी20 में क्रिस गेल 22 सेंचुरी के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं पाकिस्तान के बाहर आजम 11 टी20 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

शतक के बाद भी हारी वॉर्नर की टीम

होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने सिडनी के लिए जरूर दमदार शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई. मुकाबले में सिडनी की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी थी. बैटिंग में टीम की भयानक शुरुआत हुई और उसने बिना कोई रन बनाए अपने 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन यहां से वॉर्नर ने अकेले मोर्चा संभालाते हुए निक मेडिसन, सैम बिलिंग्स और डेनियल सम्स के साथ मिलकर स्कोर को निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन तक पहुंचाया.

सिडनी के इस स्कोर के जवाब में होबार्ट की शुरुआत बहुत ही शानदार रही थी. पारी की शुरुआत करने आए टिम वार्ड और मिचेल ओवेन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 108 रनों की पार्टनरशिप की. टिम वार्ड ने होबार्ट के लिए 90 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा मिचेल ओवेन ने 45 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ियों ने 17.5 ओवर में टीम के स्कोर को 207 रन पहुंचाकर होबार्ट को 6 विकेट से जीत दिला दी.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 04, 2026, 08:11 IST

homecricket

BBL में 14 साल बाद डेविड वॉर्नर का शतक, कर ली विराट कोहली की बराबरी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj