Tech

Airtel के ₹200 वाले पैक में मिलते हैं कई OTT बेनिफिट्स, YouTube Premium और 30GB डेटा भी, जान लें ये जरूरी बातें

एयरटेल यूजर्स अब ₹200 के प्रीपेड रिचार्ज पैक के साथ YouTube Premium का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान में 30GB डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. हालांकि, इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है.

अगर आप एयरटेल का प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं और YouTube पर बिना विज्ञापन वीडियो देखना चाहते हैं, तो कंपनी का ₹200 वाला रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है. एयरटेल ने इस प्लान में YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन शामिल किया है. इससे यूजर्स YouTube, YouTube Shorts और YouTube Music पर कई प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं.

इस प्लान में Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium, SonyLIV, Lionsgate Play और Sun NXT जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. हालांकि, यह एक ऐड-ऑन पैक है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

एयरटेल के ₹200 प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

एयरटेल के इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है. इसमें यूजर्स को कुल 30GB डेटा मिलता है. इसके साथ YouTube Premium और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स के बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹200 के इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती. इसलिए रिचार्ज करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद है.

YouTube Premium के क्या हैं फायदे?

यूट्यूब प्रीमियम के साथ यूजर्स को सामान्य वीडियो देखते समय प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा, सपोर्टेड वीडियो को बैकग्राउंड में चलाया जा सकता है. यानी दूसरे ऐप इस्तेमाल करते समय या फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी वीडियो का ऑडियो सुन सकते हैं.

हालांकि, YouTube Shorts प्लेयर में बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस सब्सक्रिप्शन में YouTube Music Premium भी शामिल है, जिससे यूजर्स म्यूजिक सुनने के लिए प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि क्रिएटर्स के वीडियो में शामिल स्पॉन्सरशिप या कुछ प्रमोशनल कंटेंट फिर भी दिखाई दे सकते हैं.

एयरटेल के ₹200 प्लान में YouTube Premium कैसे क्लेम करें?

अगर आपने इस प्लान से रिचार्ज किया है, तो YouTube Premium एक्टिवेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

अपने फोन में एयरटेल ऐप खोलें.
Rewards & OTTs सेक्शन में जाएं.
यहां YouTube Premium का विकल्प खोजें.
उस पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.

YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन रिचार्ज पैक की तरह ही 28 दिन तक वैलिड रहेगा. इसलिए बेहतर होगा कि रिचार्ज करने के बाद पहले ही दिन इसे क्लेम कर लें, ताकि इसका पूरा फायदा उठा सकें. वैलिडिटी खत्म होने के बाद इस बेनिफिट को दोबारा पाने के लिए संबंधित रिचार्ज फिर से करना होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj