Rajasthan

Bharatpur traffic project | NH-21 flyover Bharatpur | six lane flyover Bharatpur | Ucha Nagla to Shisham Tiraha flyover | Bharatpur road development | Rajasthan highway project | Bharatpur traffic relief

Last Updated:January 04, 2026, 18:05 IST

Bharatpur Traffic Project: भरतपुर शहर के लिए बड़ी राहत की खबर है. NH-21 पर ऊंचा नगला से शीशम तिराहे तक 201 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन फ्लाईओवर को हरी झंडी मिल गई है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी. फ्लाईओवर बनने के बाद भारी वाहनों और आम यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी.

भरतपुर: भरतपुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है.शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल नेशनल हाईवे-21 पर ऊंचा नगला तिराहे से लेकर सारस चौराहे होते हुए शीशम तिराहे तक फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं. और निर्माण कार्य के लिए टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है.

इस परियोजना के लिए कुल 201 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों ओर बनाई जाने वाली लंबी सर्विस सड़कों के लिए अलग से 118 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. यानी कुल मिलाकर यह परियोजना 319 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी यह फ्लाईओवर पिलर आधारित होगा और इसे आधुनिक तकनीक के साथ छह लेन में तैयार किया जाएगा फ्लाईओवर के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस सड़कें भी बनाई जाएंगी जिससे स्थानीय यातायात को अलग रास्ता मिलेगा और मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा

यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा 

खासतौर पर ऊंचा नगला तिराहा, सारस चौराहा और शीशम तिराहा जैसे व्यस्त चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यह परियोजना बेहद जरूरी मानी जा रही थी वर्तमान में इस मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों, निजी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों का दबाव बना रहता है. जिससे आए दिन जाम की स्थिति पैदा होती है. फ्लाईओवर बनने के बाद न सिर्फ ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा बल्कि यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी. इस परियोजना के पूरा होने से भरतपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा और आमजन को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी एनएच-21 पर प्रस्तावित यह फ्लाईओवर भरतपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. जिससे शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की सौगात मिलेगी.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 18:05 IST

homerajasthan

भरतपुर को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट! NH-21 पर 201 करोड़ का फ्लाईओवर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj