Entertainment

OTT Patriotic Movies for Free : ‘शेरशाह’ से ‘उरी’ तक, रगों में जोश भर देंगी देशभक्ति से भरपूर ये 9 फिल्में, ओटीटी पर 15 अगस्त बनाएं खास

Last Updated:August 14, 2026, 05:31 IST

OTT Patriotic Movies for Free : स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप भी देश प्रेम, त्याग और साहस से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं, तो आपको ओटीटी पर कई बेहतरीन विकल्प देखने को मिल जाएंगे. अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर युद्ध पर आधारित कई फिल्में हैं, जो भारतीय सैनिकों की जाबांजी को बयां करती हैं. इनमें से कई फिल्में आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

शेरशाह: कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनी आइकॉनिक बायोपिक में कारगिर वॉर को दिखाया गया है. यह वॉर फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अहम रोल निभाया है. इसे आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

आलिया भट्ट स्टारर ‘राजी’ भी देशभक्ति की भावना को अनूठे ढंग से बयां करती है. इसमें एक गुमनाम भारतीय महिला जासूस की कहानी दिखाई गई है, जो देश के खातिर अपना पूरा जीवन लुटा देती है. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसे आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

युवाओं की पसंदीदा फिल्म ‘रंग दे बसंती’ सालों बाद भी अपनी कहानी से प्रभावित करती है. इसमें कॉलेज छात्रों के जरिये देशभक्ति और क्रांतिकारी सोच को बयां किया गया है. फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. इसे आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म ‘शहीद उधम सिंह’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसमें राज बब्बर, गुरदास मान, अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार हैं.  फिल्म की कहानी जलियावाला बाग नरसंहार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. आप फिल्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप ‘लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘1971’ को भी यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 14, 2026, 05:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj