शादी के 10 दिन बाद ही जय दुधाने गिरफ्तार, 5 करोड़ की ठगी का लगा आरोप, शादी की खुशियों पर लगा ब्रेक

Last Updated:January 04, 2026, 15:27 IST
शादी की खुशियां अभी ठीक से खत्म भी नहीं हुई थीं कि जय दुधाने बड़ी मुश्किल में फंस गए. 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि जय देश छोड़कर जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई की. इस मामले में अब उनके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है.
ख़बरें फटाफट
एक्टर की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली. शादी के कुछ ही दिनों बाद मराठी एक्टर जय दुधाने मुश्किलों में फंस गए हैं. ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है. जय दुधाने पर करीब 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि वह देश छोड़कर बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में उनके परिवार से भी पूछताछ कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, बिग बॉस मराठी सीजन 3 में फर्स्ट रनर-अप रहे जय दुधाने ने कथित तौर पर फर्जी कागजात बनाकर एक ही दुकान को कई लोगों को बेच दिया. इस वजह से कई लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. इस केस में जय के साथ-साथ उनके दादा, दादी, मां और बहन से भी पूछताछ की जा रही है. ठाणे पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
सोशल मीडिया पर जबरदस्त हैं फैन फॉलोइंग
ठाणे के रहने वाले जय दुधाने एक फिटनेस ट्रेनर, एथलीट, मॉडल और उभरते हुए अभिनेता हैं. वह जिम बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. जय ने हाल ही में 24 दिसंबर 2025 को हर्षला पाटिल से शादी की थी. शादी की तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वह मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी करते नजर आए थे.
जय की पत्नी हर्षला पाटिल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और कई ब्रांड्स के लिए शूट कर चुकी हैं. जय और हर्षला काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर साथ में घूमने-फिरने की कई तस्वीरें भी मौजूद हैं. कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.
जय दुधाने इससे पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला 13 में भी नजर आ चुके हैं और उन्होंने इस शो की ट्रॉफी भी जीती थी. इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोनी ने होस्ट किया था.
About the AuthorMunish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
January 04, 2026, 15:27 IST
homeentertainment
शादी के 10 दिन बाद ही जय दुधाने गिरफ्तार, 5 करोड़ की ठगी का लगा आरोप



