Entertainment

दीपिका पादुकोण ने काटा केक, फैंस के साथ मनाया अपना 40वां जन्मदिन, देखिए प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां

Last Updated:January 05, 2026, 08:19 IST

बॉलीवुड की टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले मुंबई में एक प्राइवेट ‘फैन मीट’ रखी थी, जिसकी अनदेखी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में दीपिका अपने फैंस के साथ केक काटतीं और उनके साथ दिल खोलकर बातें करती नजर आ रही हैं. फिलहाल दीपिका न्यूयॉर्क में रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां मना रही हैं.

ख़बरें फटाफट

दीपिका पादुकोण ने काटा केक, फैंस के साथ मनाया अपना 40वां जन्मदिनपति रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं दीपिका पादुकोण.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिलहाल वह अपने पति रणवीर सिंह और परिवार के साथ न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन उन्होंने पिछले महीने ही अपने फैंस के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक प्राइवेट फैन मीट रखी थी. अब सोशल मीडिया पर उस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. दीपिका अपने फैंस के साथ केक काटते हुए और मस्ती करते हुए बहुत खुश नजर आ रही हैं.

दीपिका पादुकोण ने 18 दिसंबर, 2025 को अपने फैंस के लिए प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की थी. इसके लिए उन्होंने देशभर से अपने चाहने वालों को मुंबई बुलाया था. अब फैंस ने इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसका नाम ‘अ डे ऑफ ग्रेटिट्यूड विद दीपिका पादुकोण’ रखा गया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj