राजस्थान में 50 सवारियां लेकर सड़क पर बेखौफ दौड़ी जीप, फिर क्यों नहीं होंगे एक्सीडेंट? देखें वीडियो

राजस्थान में 50 सवारियां लेकर सड़क पर बेखौफ दौड़ी जीप, फिर क्यों नहीं होंगे एक्सीडेंट? देखें वीडियो
Banswara Viral Video: बांसवाड़ा जिले में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और आमजन दोनों को हैरान कर दिया है. आनंदपुरी से बागीदौरा की ओर जा रही एक जीप, जिसकी क्षमता मात्र 10 सवारियों की थी, उसमें करीब 50 से अधिक लोगों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया. इस खतरनाक सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. क्षेत्र में पहले से ही सड़क हादसों की संख्या अधिक है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही चिंता बढ़ाने वाली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज और निजी बसों की भारी कमी के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में चारपहिया वाहनों से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है. यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को भी उजागर करती है.
homevideos
राजस्थान में 50 सवारियां लेकर सड़क पर बेखौफ दौड़ी जीप, फिर क्यों नहीं होंगे एक्सीडेंट? देखें वीडियो




