Rajasthan

अमित शाह के जोधपुर दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद और कौन से खुले

जोधपुर. दो दिन तक जोधपुर शहर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अगर आप ट्रैफिक में फंसना नहीं चाहते, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 9 और 10 जनवरी को जोधपुर दौरे को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन से एयरपोर्ट रोड़, पांचबत्ती चौराहा, भाटी चौराहा, सर्किट हाउस, पावटा चौराहा, डिफेन्स लैब रोड़, रेजीडेन्सी रोड़, रिक्तिया भैरूजी चौराहा के आस-पास यातायात डाईवर्जन के कारण वाहनों का अत्याधिक दबाव रहेगा. इसको देखते पुलिस ने लोगों से 9 और 10 जनवरी को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.

इन रूटों पर कहीं भी वाहनों की पार्किंग एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया निषेध रहेगा. मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों अपने वाहनों को निम्न निर्धारित रूट से होकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर कर सकते हैं. अगर आप भी इन दो दिनों में शहर में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लीजिए कि किस रास्ते पर कितना ट्रैफिक रहेगा और कौन-से वैकल्पिक मार्ग आपके लिए बेहतर होंगे. हर चौराहे और रूट की पूरी ट्रैफिक जानकारी आप विस्तार से देखे, ताकि आप समय पर और बिना परेशानी अपनी मंज़िल तक पहुंच सकें.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट

1. जयपुर व नागौर रोड़ से आने वाले पावटा चौराहा पहुंचकर ताराचन्द सर्किल, खासबाग तिराहा, शिव मन्दिर मोड़, भास्कर चौराहा, जेडीए चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहा, वी.सी. सर्किल, पॉलोटेक्निक कॉलेज मैन गेट से प्रवेश कर पुरूष पॉलोटेक्निक कॉलेज में खाली पड़ी जमीन पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग करेंगे.

2. जयपुर व नागौर रोड से आने वाले वाहन पावटा चौराहा पहुंचकर ताराचंद सर्किल, खासबाग तिराहा, शिव मंदिर मोड़, भास्कर चौराहा, जेडीए चौराहा, सेंट पैट्रिक स्कूल मोड़, रिक्तिया भैरूजी चौराहा, पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे. वाहन महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन तथा न्यू कैंपस परिसर के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे.

3. बाड़मेर व जैसलमेर रोड से आने वाले वाहन शास्त्रीनगर थाना स्थित दल्ले खां चक्की, डीपीएस चौराहा होते हुए नहर चौराहा पहुंचेंगे. यहां से श्रीराम एक्सीलेंसी चौराहा व मेडिकल चौराहा से होकर वीर दुर्गादास ब्रिज के ऊपर से भगत की कोठी रोड, पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे. वाहन महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन तथा न्यू कैंपस परिसर के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे.

4. पाली व सोजत रोड से आने वाले वाहन झालामंड चौराहा पहुंचकर अमृतादेवी पार्क तिराहा, रिक्तिया भैरूजी चौराहा के नीचे से यू-टर्न लेकर भगत की कोठी रोड, पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे. वाहन महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन तथा न्यू कैंपस परिसर के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे.

5. कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के दाएं व बाएं तरफ खाली सड़क के दोनों ओर तथा न्यू कैंपस परिसर के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर बसें पार्क की जाएंगी.

6. शहर के विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले छोटे वाहन वी.सी. चौराहा से पॉलिटेक्निक कॉलेज मेन गेट तथा भैरूजी चौराहा से पीली टंकी मोड़ होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पिछले गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे.

आम लोगों के लिए ऐसे रहेगा यातायात डायवर्जन

1. 8 जनवरी की रात्रि से 10 जनवरी 2026 को कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान भारी वाहन अधिकाधिक रूप से रिंग रोड़ का उपयोग कर अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे.

2. बाड़मेर-जैसलमेर रूट की रोड़वेज बसें 12वीं रोड़ से मेडीकल चौराहा, वीर दुर्गादास राठौड़ ब्रिज, वी.सी. सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए चौराहा, भास्कर चौराहा से शिवमन्दिर मोड़ खासबाग तिराहा, ताराचन्द सर्किल से पावटा चौराहा की तरफ आ-जा सकेंगी.

3. पाली-जालोर रूट की रोड़वेज बसें रिक्तिया भैरूजी चौराहा से पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए चौराहा, भास्कर चौराहा, शिवमन्दिर मोड़, खासबाग तिराहा, ताराचन्द सर्किल से पावटा चौराहा की तरफ आ-जा सकेगी.

4. एयरफोर्स एरिया में संचालित होने वाले समस्त प्रकार वाहनों का आवागमन एयरफोर्स टैम्पो स्टैण्ड से केन्द्रीय विद्यालय सं. 2 ग्रीनगेट चौराहा, कलेक्ट्रेट निवास, घुमटी सेनापति भवन, रातानाडा सब्जी मण्डी चौराहा ,भास्कर चौराहा की तरफ से आ-जा सकेंगे.

5. शिकारगढ़ से शहर की तरफ आने वाले वाहन चालक आर्मी एरिया से डिगाड़ी गांव, डिगाड़ी फांटा, कालवी प्याऊ, आर्मी तिराहा से पावटा चौराहा की तरफ से आ-जा सकेंगे.

6. वीवीआईपी आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी रूट आमजन के वाहनों के लिए पूर्णतया निषेध रहेगा. आमजन से अपील की जाती हैं कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर अपने गन्तव्य पर जायेंगे.

7. सेना के भारी वाहन को भी रोडवेज बसों के समानान्तर रूट पर ही संचालित किये जायेंगे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj