IND vs NZ Gautam Gambhir Rohit Sharma camaraderie training session: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा.

Last Updated:January 10, 2026, 11:49 IST
Gautam Gambhir-Rohit Sharma Bonding: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार, 11 जनवरी से हो रही है. सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कड़ी ट्रेनिंग की है. इस ट्रेनिंग के दौरान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिला.
ट्रेनिंग सेशन में गंभीर और रोहित शर्मा की मस्ती
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को अक्सर सीरियस मूड में ही देखा गया है. क्रिकेट के मैदान पर हो या पर्सनल लाइफ गंभीर के चेहरे पर कभी-कभी ही हंसी देखने को मिलती है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेलने जाने वाले वनडे मैच से पहले गौतम गंभीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह खुलकर हंस रहे हैं.
इस तस्वीर में गंभीर के साथ टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी दिख रहे हैं. साथ ही कोचिंग स्टाफ का एक सदस्य भी है. इन तीनों के बीच ट्रेनिंग सेशन के दौरान शायद कुछ ऐसी बात हुई, जिसे सुनकर गंभीर ने जोर से जोर से ठहका लगाया. रोहित शर्मा भी हंसते हुए दिख रहे हैं. इंटरनेट पर भी गंभीर और रोहित के इस बॉन्डिंग ब्रोमांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
सीनियर खिलाड़ियों से गंभीर का कोल्ड वॉर खत्म
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के इस अंदाज को देखकर ये भी कहा जा रहा है कि हेड कोच और सीनियर प्लेयर्स के साथ टीम में सब-कुछ ठीक है. दरअसल गौतम गंभीर पर अक्सर ये आरोप लगते हैं कि वह टीम में सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मीडिया में ये खबरें आई थी कि गंभीर का रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मनमुटाव चल रहा है.
इस सीरीज में विराट और रोहित ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. वहीं गौतम गंभीर का रिएक्शन खूब वायरल हुआ. सिर्फ इतना ही नहीं, गौतम गंभीर ने कई बार सार्वजनिक रूप से टीम इंडिया के नए रोडमैप को लेकर बात करते हुए सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर खुल बोले हैं. क्योंकि गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया को अब विराट और रोहित के विकल्प पर काम करना चाहिए. ऐसे में उन्होंने इशारों में ही विराट और रोहित को लेकर ये साफ कर दिया कि अगर उन्हें टीम में बने रहना है तो लगातार परफॉर्म करना होगा.
About the AuthorJitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
January 10, 2026, 11:49 IST
homecricket
रोहित और गंभीर का ब्रोमांस देखा क्या? ट्रेनिंग सेशन में कोच साहब ने लगाए ठहाके



