Rajasthan

bhilwara top 5 safest colonies | Safe Colony Bhilwara | Gangapur Bhilwara colonies | secure residential area | Bhilwara real estate

Last Updated:January 10, 2026, 13:47 IST

Bhilwara Top 5 Safest Colonies: भीलवाड़ा के गंगापुर क्षेत्र की 5 कॉलोनियां शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर, गाँव जैसा सुकून और प्राकृतिक वातावरण प्रदान करती हैं. ये सेफ कॉलोनियां न केवल हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी आदर्श मानी जाती हैं. यहाँ रहने वाले लोग प्राकृतिक माहौल का आनंद लेते हुए सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी सकते हैं. यह क्षेत्र उन लोगों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है जो शहर की भागदौड़ से दूर, शांति और सुरक्षा के बीच जीवन बिताना चाहते हैं.bhilwara

भीलवाड़ा – आज के आधुनिक दौर में हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता सुरक्षित और शांत वातावरण में अपने परिवार के साथ रहना है. बदलती जीवनशैली और बढ़ती आबादी के कारण लोग अब घर खरीदते समय सिर्फ भवन नहीं, बल्कि माहौल, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देते हैं. भीलवाड़ा जिले का गंगापुर कस्बा तेजी से विकसित हो रहा है और यहां की कुछ कॉलोनियां सुरक्षित रहने के लिए पहचान बना चुकी हैं. शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवेश में भी लोग अब सुव्यवस्थित कॉलोनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी कड़ी में गंगापुर की पांच कॉलोनियां सुरक्षित और आरामदायक जीवन के लिए जानी जाती हैं. अगर गंगापुर की बात की जाए तो ग्वालियर और मेवाड़ राजघराने से इसका पुराना नाता रहा है और इतना ही नहीं गंगापुर एक ऐसा कस्बा है जहां के लोग पूरी दुनिया में व्यापार के परिपेक्ष में जाने जाते हैं.

bhilwara

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर बस स्टैंड के पीछे स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी को कस्बे की सबसे सुरक्षित और व्यवस्थित कॉलोनियों में गिना जाता है. यह कॉलोनी मुख्य बाजार और बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण हर सुविधा से जुड़ी हुई है. यहां चौड़ी सड़कें , सफाई , बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द देखने को मिलता है. कॉलोनी में अधिकतर मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा परिवार निवास करते हैं, जिससे माहौल शांत और अनुशासित रहता है. बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सुरक्षा और महिलाओं की आवाजाही के लिहाज से यह कॉलोनी भरोसेमंद मानी जाती है.

bhilwara

वृंदावन कॉलोनी गंगापुर की तेजी से विकसित होती कॉलोनियों में शामिल है. यहां पर नए मकानों के साथ-साथ सुनियोजित प्लॉटिंग की गई है, जिससे कॉलोनी का स्वरूप आधुनिक नजर आता है. कॉलोनी में आपसी तालमेल मजबूत है और स्थानीय लोग मिलजुलकर सुरक्षा व साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं. आसपास मंदिर, स्कूल और छोटी दुकानों की उपलब्धता से रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं. कम ट्रैफिक और शांत वातावरण के कारण यह कॉलोनी परिवार के साथ सुकूनभरा जीवन बिताने के लिए उपयुक्त मानी जा रही है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

छात्रावास कॉलोनी विशेष रूप से स्टूडेंट वर्ग के बीच काफी फेमस है. यहां आसपास शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की उपलब्धता होने से छात्रों को काफी सुविधा मिलती है. कॉलोनी में किराये के मकान, पीजी और हॉस्टल जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी यह इलाका बेहतर माना जाता है, क्योंकि यहां हमेशा चहल-पहल बनी रहती है. इसके अलावा दुकानों, मेडिकल स्टोर और भोजनालयों की नजदीकी इस कॉलोनी की खास पहचान है.

bhilwara

भूत बावजी से गली नंबर 10 कॉलोनी गंगापुर की पुरानी लेकिन भरोसेमंद कॉलोनियों में से एक है. यहां लंबे समय से बसे परिवारों के कारण सामाजिक जुड़ाव मजबूत है. कॉलोनी में आपसी सहयोग और पड़ोसियों के बीच तालमेल देखने को मिलता है, जिससे सुरक्षा खुद ब खुद सुनिश्चित हो जाती है. रात के समय भी कॉलोनी में शांति बनी रहती है. सीमित आवागमन और स्थानीय निवासियों की सतर्कता के कारण असामाजिक गतिविधियां न के बराबर हैं. यह कॉलोनी उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो पारंपरिक और सुरक्षित माहौल पसंद करते हैं.

bhilwara

कुंड चौक कॉलोनी भी गंगापुर की सबसे पुरानी कॉलोनियों में अपना अलग स्थान रखती है.यह कॉलोनी धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों के नजदीक स्थित है, जिससे यहां लगातार आवाजाही बनी रहती है. पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, साफ-सुथरी गलियां और सामाजिक जागरूकता इस कॉलोनी की पहचान हैं. यहां रहने वाले लोग सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सजग रहते हैं. यहां पर कई लोग ऐसे भी है जो शहर की जगह चांद को छोड़कर गांव में निवास कर रहे हैं और अपनी जिंदगी सुकून के साथ बिता रहे हैं.

First Published :

January 10, 2026, 13:47 IST

homerajasthan

भीलवाड़ा के गंगापुर की 5 कॉलोनियों में मिलेगा गांव जैसा सुकून, नोट करें ये जगह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj