Entertainment

‘रामायण’ को पसंद करो या न करो, सपोर्ट जरूर करना चाहिए, गुलशन देवैया ने की फिल्म की ‘RRR’ से तुलना

Last Updated:October 11, 2026, 23:38 IST

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेता गुलशन देवैया ने भी इस प्रोजेक्ट पर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि किसी फिल्म से व्यक्तिगत तौर पर जुड़ाव महसूस होना जरूरी नहीं, लेकिन अगर वह भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करती है, तो उसका पूरा सपोर्ट करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'रामायण' को पसंद करो या न करो, सपोर्ट जरूर करना चाहिएZoomरणबीर की रामायण के सपोर्ट में गुलशन

नई दिल्ली. अभिनेता गुलशन देवैया का मानना है कि ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला सकती है.उन्होंने पौराणिक कहानियों को पर्दे पर उतारने की चुनौतियों और भारतीय फिल्मों की अंतरराष्ट्रीय पहुंच पर बात की. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ का उदाहरण भी दिया.

गुलशन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘रामायण’ की कहानी से देश के लोगों का गहरा जुड़ाव है. यही वजह है कि इस पर फिल्म बनाते समय दर्शकों की उम्मीदों का ध्यान रखना अहम हो जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम के किरदार को लेकर लोगों के मन में पहले से एक खास छवि मौजूद है.

रणबीर कपूर के सामने होगी बड़ी चुनौती

रामानंद सागर की ‘रामायण’ और उसमें अरुण गोविल के अभिनय को आज भी याद किया जाता है. कई दर्शक उसी छवि को आदर्श मानते हैं. ऐसे में रणबीर कपूर जब बड़े पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, तो उनकी तुलना पुराने किरदार से होना स्वाभाविक है. गुलशन के अनुसार, भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है, इसलिए यह भूमिका निभाना किसी भी अभिनेता के लिए बड़ी जिम्मेदारी है.

‘RRR’ की कामयाबी से भारतीय फिल्मों को फायदा

गुलशन ने बताया कि ‘RRR’ से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर खास जुड़ाव महसूस नहीं हुआ था. इसके बावजूद अमेरिका में फिल्म को मिली सफलता से वह खुश थे. उनका मानना है कि किसी फिल्म को पसंद करना या न करना निजी पसंद है, लेकिन भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहचान मिलना पूरे उद्योग के लिए सकारात्मक बात है. उनके मुताबिक, राजामौली की फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय फिल्मों के लिए नए अवसर खोले.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में पेश करने की योजना है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके पहले भाग को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना है. गुलशन की बातों से साफ है कि फिल्म को लेकर चर्चा सिर्फ इसके कलाकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान से भी जुड़ी है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2026, 23:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj