Rajasthan
पतंगबाजी के बाजार में छाई इलेक्ट्रॉनिक चरखी! सिर्फ एक बटन दबाते ही सिमट जाता है मांझा, कीमत सिर्फ 1200 रुपये

Jaipur Patangbazi Electronic Charkhi: पतंगबाजी के शौकीनों के लिए बाजार में नई इलेक्ट्रॉनिक चरखी धूम मचा रही है. इस हाईटेक चरखी की खासियत यह है कि सिर्फ एक बटन दबाने पर मांझा खुद-ब-खुद चरखी में सिमट जाता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 100 मिनट तक लगातार चलती है. आधुनिक तकनीक से बनी यह इलेक्ट्रॉनिक चरखी पतंग उड़ाने को आसान और सुरक्षित बनाती है. इसकी कीमत लगभग 1200 रुपये रखी गई है, जिससे यह लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.



