Drishyam 3 First Tuesday: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर चक्रव्यूह, मंगलमय साबित हुआ पहला मंगलवार, 5 दिन में 340 Cr पार पहुंचा ग्लोबल आंकड़ा

Last Updated:October 07, 2026, 06:01 IST
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर विजय सालगांवकर का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. ‘दृश्यम 3’ ने पहले वीकेंड के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का सिलसिला जारी रखा है. पांचवें दिन कमाई में मामूली गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है. अजय देवगन की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, पांच दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई 341.30 करोड़ रुपये हो चुकी है.
नई दिल्ली. विजय सालगांवकर की चालाकी और अपने परिवार को बचाने की उसकी जिद ने एक बार फिर सिनेमाघर आने के लिए मजबूर कर दिया है. अजय देवगण स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बनकर उभरी है, जिसके आगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं.रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं पड़ने दी. रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े पार कर लिया है. वीकडेज शुरू होने के बाद कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है. अब फिल्म की नजर सिर्फ एक नए आंकड़े पर नहीं, बल्कि अपनी ही फ्रेंचाइजी के पिछले बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने पर है. 5 दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये हो गया है. फाइल फोटो.
‘दृश्यम 3’ ने पहले ही मंगलवार यानी 5वें दिन की कमाई के साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, जबकि दुनिया भर में यह फिल्म 340 करोड़ रुपये का आंकड़ा लांघ चुकी है. फाइल फोटो.
फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर ही यह साबित कर दिया था कि यह फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल क्राइम थ्रिलर बन चुकी है. पहले दिन 62 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग लेने के बाद, दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नेट कलेक्शन दर्ज किया गया था. चौथे दिन वीकडे का असर नजर आया और कमाई घटकर 21 करोड़ रुपये रह गई. फाइल फोटो.
Add as Preferred Source on Google
‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने पहले मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन भारत में करीब 19 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन 16,056 शोज से यह कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फाइल फोटो.
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘दृश्यम 3’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट से 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे और तीसरे दिन इसने 20-20 करोड़ रुपये जोड़े. चौथे दिन विदेशों से करीब 5 करोड़ रुपये मिले. पांचवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 81.50 करोड़ रुपये हो गई है. फाइल फोटो.
भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 259.80 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं, विदेशों के 81.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये हो गया है. यानी रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 340 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. फाइल फोटो.
शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 216.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. चौथे दिन के बाद कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन पांचवें दिन भी 19 करोड़ रुपये का आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म को अभी दर्शकों का मजबूत सपोर्ट मिल रहा है.
साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 240 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन किया था. जिस रफ्तार से ‘दृश्यम 3’ आगे बढ़ रही है. माना जा रहा है कि यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड की शुरुआत तक ‘दृश्यम 2’ के इस रिकॉर्ड को हमेशा के लिए पीछे छोड़ देगी. अगर फिल्म की यही रफ्तार वर्किंग डेज के दौरान बनी रहती है तो यह फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.
आपको बता दें कि ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ साल 2015 और 2022 में आई सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के अपने प्रतिष्ठित किरदार में लौटे हैं. वहीं, नंदिनी के रूप में श्रेया सरन और अंजू के रूप में इशिता दत्ता ने अपनी भूमिकाओं को बखूबी दोहराया है. एक्स आईजी मीरा देशमुख के किरदार में तब्बू का अभिनय हमेशा की तरह प्रभावशाली है. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘दृश्यम 2’ कोभी डायरेक्टर किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 07, 2026, 06:01 IST



