अब तक 56… अजमेर में कितने बांग्लादेशी घुसपैठिये छिपकर बैठे हैं? अब तहजूल आया पकड़ में

Last Updated:April 16, 2026, 16:47 IST
Ajmer News: अजमेर में बांग्लादेसी घुसपैठिये मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने अजमेर शहर से एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है. वह अवैध रूप से लंबे समय से यहा टिका हुआ था. स्पेशल टास्क फोर्स अजमेर से अब तक 56 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ चुकी है.
यह बांग्लादेशी घुसपैठिया हिल्ली बॉर्डर को अवैध रूप से पार कर भारत पहुंचा था.
अजमेर. अजमेर में छिपकर बैठे बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ सिलसिला बदस्तूर जारी है. इस धरपकड़ अभियान के तहत दरगाह पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने दरगाह इलाके में खानाबदोश की तरह रहने वाले एक और बांग्लादेशी घुसपैठिये को दबोच लिया है. बांग्लादेश निवासी मोहम्मद तहजूल पिछले कई बरसों से अपनी पहचान छिपा कर दरगाह इलाके में रह रहा था. पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स अजमेर शहर से अब तक 56 अवैध बांग्लादेशी पकड़ चुकी है. इनमें से कइयों को वापस उनके देश भेजा जा चुका है. वहीं कई अभी डिटेंशन सेंटर में हैं.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि मोहम्मद तहजूल बांग्लादेश के रंगपुर का रहने वाला है. वह हिल्ली बॉर्डर को अवैध रूप से पार कर भारत पहुंचा था. उसके बाद वह करीब 7 साल मालदा में रहा. फिर 2 साल बाद दिल्ली में बिताए. उसके बाद ट्रेन के जरिए अजमेर पहुंचकर यहां रहने लगा. यहां वह गाउसिया कॉलोनी और बड़ा पीर रोड के आसपास के इलाकों में खानाबदोश की जिंदगी गुजर बसर कर रहा है. पुलिस और सीआईडी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ में जुटी है ताकि उसकी पूरी डिटेल हासिल की जा सके.
हाल ही में 10 संदिग्धों को पकड़ा गया थाथाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया की दरगाह बाजार के साथ ही जालियांन कब्रिस्तान, अंदर कोट नई सड़क, सिलावट मोहल्ला और त्रिपोलिया गेट सहित विभिन्न इलाकों में स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से बांग्लादेसी घुसपैठियों की धरपकड़ को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत हाल ही में 10 संदिग्धों को डिटेन किया गया था. उसमें से एक मोहम्मद तहजूल बांग्लादेशी घुसपैठिया निकला है. अन्य संदिग्धों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जताई थी चिंता
पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि तहजूल के फर्जी दस्तावेज कहां से बने हैं. इस मामले में बांग्लादेशियों की यहां कौन मदद कर रहा है. इन सभी बिन्दुओं पर पड़ताल की जा रही है. उल्लेखनीय है कि बीते साल विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता जाहिर की थी. उसके बाद शहर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढ निकालने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था. वह स्थानीय थाना पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को चला रही है. इसके तहत अब तक 56 अवैध बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 16, 2026, 16:19 IST



