Rajasthan

अजमेर का कृषि केंद्र बदल रहा खेती की तस्वीर, उन्नत किस्मों से बढ़ी पैदावार, किसानों की आमदनी में दिखा साफ फर्क

X
title=

अजमेर कृषि केंद्र से बदली खेती, उन्नत बीज से पैदावार बढ़ी,आय में दिखा साफ फर्क

 

arw img

Agriculture News : खेती में अच्छी पैदावार की शुरुआत सही बीज से होती है और इसी सोच के साथ अजमेर का कृषि अनुसंधान उपकेंद्र किसानों के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है. यहां वैज्ञानिक आधुनिक तकनीकों की मदद से बीजों की गुणवत्ता सुधारने और नई किस्मों पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं. स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाली फसलों का चयन कर उनके उन्नत बीज तैयार किए जा रहे हैं, जो सीधे किसानों तक पहुंचाए जाते हैं. इस केंद्र में ब्रीडर सीड और ट्रुथफुल लेबल (TFL) सीड का उत्पादन भी किया जा रहा है, जिससे बीजों की शुद्धता बनी रहती है. इन उन्नत बीजों का उपयोग करने वाले किसानों को गेहूं सहित अन्य फसलों में बेहतर उत्पादन मिल रहा है, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है. यह केंद्र किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम योगदान दे रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj