Rajasthan

बीकानेर से धौलपुर तक मौत का तांडव, एक ही दिन दो बड़े हादसे, 5 की मौत!

Last Updated:April 16, 2026, 21:00 IST

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बीकानेर नोखा और धौलपुर सरमथुरा में अलग अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार और लापरवाही को वजह मानकर पुलिस जांच में जुटी. मृतकों की पहचान रोहित मीणा और लवकुश मीणा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक इस हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी वजह मानी जा रही है.बीकानेर से धौलपुर तक मौत का तांडव, एक ही दिन दो बड़े हादसे, 5 की मौत!Zoom

Rajasthan: राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां एक साथ छीन लीं. बीकानेर के नोखा इलाके से लेकर धौलपुर के सरमथुरा तक, इन घटनाओं ने फिर एक बार सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत ने गांव में मातम फैला दिया, तो दूसरी तरफ दो युवकों की जान चली गई. दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला.

बीकानेर जिले के नोखा इलाके में बुद्धरो की ढाणी सड़क मार्ग पर हुआ हादसा बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है. यहां एक बाइक और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं धौलपुर जिले के सरमथुरा इलाके में नेशनल हाईवे 11बी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत ने दो युवकों की जिंदगी खत्म कर दी.

नोखा में पिता-पुत्र समेत तीन की मौतनोखा में हुए हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की पहचान नागौर जिले के खारिया गांव निवासी श्रवणराम जाट (39 साल) और उनके 15 साल के बेटे मुकेश जाट के रूप में हुई है. दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार की भी मौत हो गई, जिसकी पहचान कुशाल जांगलू गांव निवासी के रूप में हुई है.

एक साथ तीन मौतों की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया. तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, जहां बाद में उनके परिजन भी पहुंच गए. इस मामले में नागौर के खारिया निवासी केशाराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

धौलपुर में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, दो युवकों की जान गईउधर धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में भी एक बड़ा हादसा सामने आया. नेशनल हाईवे 11बी पर बरौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान रोहित मीणा और लवकुश मीणा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक इस हादसे के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी वजह मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय हालात क्या थे.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

First Published :

April 16, 2026, 21:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj