Tech

WhatsApp पर कैसे बनाएं अपना 3D Avatar? बना सकते हैं प्रोफाइल फोटो, स्टेप-बाय-स्टेप समझें दो तरीका

Last Updated:March 31, 2026, 09:39 IST

WhatsApp का Avatar फीचर यूज़र्स को अपना 3D डिजिटल अवतार बनाने की सुविधा देता है, जिसे प्रोफाइल फोटो और स्टिकर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इस गाइड में जानिए सेल्फी या मैनुअल तरीके से WhatsApp Avatar कैसे बनाएं और अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए खुद को क्रिएटिव तरीके से एक्सप्रेस करें…

ख़बरें फटाफट

WhatsApp पर कैसे बनाएं अपना 3D Avatar? बना सकते हैं प्रोफाइल फोटो, जानें स्टेपZoomअब प्रोफाइल फोटो की जरूरत नहीं! WhatsApp Avatar से बनाएं पहचान

वॉट्सऐप ने यूज़र्स के लिए हाल ही में Avatar फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप अपना 3D डिजिटल वर्जन तैयार कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अपनी असली फोटो प्रोफाइल पर नहीं लगाना चाहते या कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई करना चाहते हैं. WhatsApp Avatar को आप प्रोफाइल फोटो के रूप में सेट कर सकते हैं और इसे स्टिकर्स के तौर पर चैट में भी भेज सकते हैं.

इस फीचर में लगभग 36 अलग-अलग स्टिकर्स मिलते हैं, जो आपकी भावनाओं और रिएक्शन को बेहतर तरीके से दिखाते हैं. आप अपने अवतार को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जैसे स्किन टोन, हेयरस्टाइल, कपड़े, एक्सेसरीज़ और फेस शेप. इससे आपका अवतार आपकी पर्सनैलिटी के अनुसार दिखता है.

पहला तरीका1: Selfie से Avatar बनाएं

WhatsApp खोलें और तीन डॉट्स पर क्लिक करें
Settings में जाकर ‘Avatar’ चुनें
‘Create Avatar’ > ‘Create from Selfie’ पर टैप करें
अपनी सेल्फी लें, सिस्टम खुद अवतार बना देगा
बॉडी टाइप और स्टाइल को एडजस्ट करें

दूसरा तरीका: Manual Avatar बनाएं

Settings > Avatar पर जाएं
‘Create Avatar’ > ‘Create Manually’ चुनें
स्किन टोन, हेयरस्टाइल, फेस और बॉडी टाइप चुनें
कपड़े, मेकअप और एक्सेसरीज़ से स्टाइल करें
तैयार होने पर अवतार पब्लिश करें

Privacy और कंट्रोलवॉट्सऐप के अनुसार, जब आप सेल्फी से अवतार बनाते हैं तो आपकी फोटो तुरंत डिलीट कर दी जाती है. इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है. आप कभी भी अपने अवतार को बदल सकते हैं या डिलीट करके नया बना सकते हैं.

क्यों काम का है यह फीचर?आज के डिजिटल दौर में लोग अपनी पहचान को सुरक्षित रखते हुए खुद को एक्सप्रेस करना चाहते हैं. WhatsApp Avatar इस जरूरत को पूरा करता है. यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं और साथ ही चैटिंग को मजेदार बनाना चाहते हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

March 31, 2026, 09:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj