डॉक्टर के क्वार्टर की सीढियों पर मिला ANM का शव, हत्या या आत्महत्या? रिपोर्ट से होगा खुलासा

Last Updated:April 17, 2026, 07:47 IST
ANM Anita Meena Death Case: उदयपुर के कानोड़ सीएचसी में एएनएम अनीता मीणा का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा.
ख़बरें फटाफट

एएनएम अनीता मीणा का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर मिला
उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बुधवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 30 वर्षीय एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) अनीता मीणा का शव डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. शव के गले पर चोट के निशान और अन्य संदिग्ध चिह्नों को देखते हुए प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतका अनीता मीणा सीकर निवासी थीं और राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी करती थीं. डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया कानोड़ CHC में पदस्थ हैं. दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चलने की भी चर्चा है, जिसे लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अनीता के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी. उन्होंने डॉक्टर पर नशेड़ी होने का भी आरोप लगाया है.
आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को तुरंत हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में कुछ साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में आत्महत्या की भी संभावना जताई गई है. पुलिस ने कहा कि शव पर गले के निशान और अन्य चोटों की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है. पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. यदि हत्या साबित होती है तो यह स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच संबंधों और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करेगा.
रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मौत का राज
स्वास्थ्यकर्मियों में इस घटना से आक्रोश फैला हुआ है. डॉक्टर के क्वार्टर में एएनएम का शव मिलने को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अनीता वहां क्या कर रही थीं. क्या दोनों के बीच कोई विवाद था. पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. उदयपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष और तेजी से की जाएगी. फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तस्वीर साफ हो पाएगी. फिलहाल डॉक्टर पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
April 17, 2026, 07:47 IST



