Bharatpur Top Schools :कम फीस में शानदार पढ़ाई, रिजल्ट और सुविधाओं से बन रहे हर माता पिता की पहली पसंद

Last Updated:April 16, 2026, 10:28 IST
Top Schools In Bharatpur : भरतपुर में शिक्षा का स्तर तेजी से बेहतर हो रहा है और कई स्कूल अपनी गुणवत्ता के दम पर अलग पहचान बना चुके हैं. ये विद्यालय पढ़ाई के साथ खेलकूद, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर जोर देते हैं. आज हम आपको ऐसे ही टॉप स्कूलों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहतरीन सुविधाओं और शानदार रिजल्ट के लिए चर्चा में हैं.
भरतपुर में कई ऐसे स्कूल हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतर परिणामों के लिए जाने जाते हैं. ये विद्यालय न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलकूद, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी अग्रणी हैं. आज हम आपको भरतपुर के कुछ ऐसे टॉप स्कूलों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी बेहतरीन सुविधाओं और शिक्षण स्तर से खास पहचान बनाई है. इनमें सबसे पहला नाम आता है…
D.A.V पब्लिक स्कूल जो की सुभाष नगर में है.यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुका D.A.V पब्लिक स्कूल सुभाष नगर क्षेत्र में स्थित है. यह स्कूल खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए बेहतरीन माना जाता है. जहां पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यहां का वातावरण शांत और पढ़ाई के अनुकूल है. जिससे आसपास के क्षेत्रों के बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं. और अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं.
इंडियन पब्लिक एकेडमी आनंद नगर<br />इंडियन पब्लिक एकेडमी आनंद नगर में स्थित एक उभरता हुआ प्रतिष्ठित स्कूल है. जो शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है.यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जिसमें पढ़ाई के साथ खेलकूद की भी अच्छी व्यवस्था है. स्कूल में पार्क और अन्य सुविधाएं बच्चों को आकर्षित करती हैं. जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सक्रिय और मजबूत बनते हैं.
Add as Preferred Source on Google
S.D.S पब्लिक स्कूल बी नारायण गेट<br />S.D.S पब्लिक स्कूल बी नारायण गेट क्षेत्र में स्थित एक जाना-माना विद्यालय है. जो शिक्षा और अनुशासन दोनों के लिए प्रसिद्ध है.यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं. यह स्कूल अच्छे रिजल्ट के लिए भी जाना जाता है.और खास बात यह है, कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है.
मोहन पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर नगर जवाहर नगर स्थित मोहन पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.यहां के छात्रों का रिजल्ट काफी प्रभावशाली रहता है. जो स्कूल की गुणवत्ता को दर्शाता है. इस स्कूल की एक खास बात यह भी है, कि यहां फीस अपेक्षाकृत कम है.और एडमिशन प्रक्रिया भी सरल है. जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल पाता है.
भगत सिंह मॉडर्न स्कूल राजेंद्र नगर<br />भगत सिंह मॉडर्न स्कूल राजेंद्र नगर में स्थित एक प्रसिद्ध विद्यालय है. जहां भरतपुर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी छात्र पढ़ने आते हैं. यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी आगे है.यहां बच्चों के लिए वाहन सुविधा खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिससे उनका विकास सुनिश्चित होता है,और वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 16, 2026, 10:28 IST



