Herbal Flower Tea: चमेली से गुलाब तक, गर्मियों में पिएं इन 10 फूलों की चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

Last Updated:April 17, 2026, 22:41 IST
Herbal Flower Tea Benefits: चाय के शौकीन हैं लेकिन गर्मी में इससे गैस और एसिडिटी बनने लगती है. तो चाय पत्ती की जगह फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें. नियमित रूप से इनका सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और गर्मी से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. हालांकि, अगर आपको किसी फूल से एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ख़बरें फटाफट

गर्मियों के मौसम में चाय पीना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. गरम चाय शरीर की गर्मी बढ़ा देती है, जिससे पसीना और थकान महसूस होती है. लेकिन अगर आप चाय के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
आयुर्वेद के अनुसार, फूलों में कई औषधीय गुण होते हैं. ये सिर्फ पूजा या सजावट के काम ही नहीं आते, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं. फूलों की चाय में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और शरीर को एनर्जी देने में सहायक होते हैं.
गर्मियों में पिएं इन फूलों की चाय और जानें फायदे
कमल के फूल की चाय गर्मी में बहुत फायदेमंद होती है. यह शरीर की गर्मी कम करती है, प्यास और जलन से राहत देती है और मन को शांत रखती है.
गुड़हल (हिबिस्कस) की चाय विटामिन C से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, इम्युनिटी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करती है.
गुलाब की चाय गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. यह मूड को बेहतर बनाती है, तनाव कम करती है और पाचन को भी सुधारती है। इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है.
पारिजात (हरसिंगार) की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और बुखार में राहत देती है. बनफशा की चाय खांसी, सांस की दिक्कत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी होती है.
कृष्णकमल (पैशन फ्लावर) की चाय तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करने में मदद करती है.
मौलश्री की चाय बुखार, खांसी और त्वचा रोगों में लाभकारी मानी जाती है.
विष्णुकांता की चाय दिमाग को शांत रखती है और याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है.
इसके अलावा, सूरजमुखी और चमेली (जैस्मिन) की चाय भी शरीर को ठंडक देती है और तनाव कम करती है.
लैवेंडर की चाय खासतौर पर रिलैक्स करने और अच्छी नींद के लिए जानी जाती है.
कैसे बनाएं फूलों की चायफूलों की चाय बनाना बहुत आसान है. एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच ताजे या सूखे फूल डालें और 5–10 मिनट तक ढककर रखें. फिर इसे छान लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं. दिन में 1-2 कप पीने से शरीर ठंडा रहता है और मन शांत रहता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 17, 2026, 22:41 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



