Tech

अब फ्लाईओवर से कूदने के लिए नहीं कहेगा गूगल मैप, न तो नाले में धकेलेगा, कंपनी ने लागू कर दिया सबसे तगड़ा फीचर

Last Updated:March 13, 2026, 09:54 IST

Google Maps New Feature : गूगल मैप्‍स का इस्‍तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने इसमें एआई फीचर जोड़ दिया है, जिससे रास्‍तों की पहचान और उसमें आने वाली अड़चनों को अब बेहतर तरीके से जाना जा सकेगा. अब यह ऐप ड्राइवर को 3डी तस्‍वीर दिखाएगा, जिससे गलती की गुजाइश लगभग समाप्‍त हो जाएगी.गूगल मैप्‍स दिखाएगा 3डी रास्‍ता, मोबाइल रिचार्ज की दुकान तक भी छोड़कर आएगा  Zoomगूगल मैप ने एआई फीचर से लैस सुविधाएं शुरू की हैं.

नई दिल्‍ली. गूगल मैप के ऐसे किस्‍से तो आपने भी खूब पढ़े और सुने होंगे, जहां किसी की कार गलत जानकारी की वजह से नाले में फंस गई तो कोई फ्लाईओवर से ही गाड़ी लेकर कूद गया. कुछ हादसों में तो जान-माल का भी नुकसान हुआ, लेकिन कंपनी ने अब इसका तोड़ निकाल लिया है. गूगल ने अपने डिजिटल मानचित्र मंच ‘गूगल मैप्स’ में बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि अब यह सेवा लोगों को कहीं जाने की योजना बनाने और वहां पहुंचने का बेहतर तरीका बताने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का अधिक इस्तेमाल करेगी.

गूगल की ‘जेमिनी’ टेक्‍नोलॉजी से ऑपरेटेड इस बदलाव के तहत मैप्स में दो नई एआई आधारित सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. यह फीचर लोगों को उनके रास्‍ते की ज्‍यादा सटीक और सही जानकारी उपलब्‍ध कराएगा. अभी दुनियाभर में 200 करोड़ से अधिक लोग इस सेवा का इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ने बताया कि जेमिनी के सुझाव 30 करोड़ से अधिक स्थानों के डेटाबेस और 50 करोड़ से ज्यादा योगदानकर्ताओं की समीक्षा पर आधारित होंगे.

मोबाइल रिचार्ज की दुकान से कैफे तक की जानकारीगूगल की ओर से पेश किए गए दो फीचर में से पहली सुविधा ‘आस्क मैप्स’ है, जो यूजर्स को बातचीत के अंदाज में सुझाव देगी. इसके जरिये यूजर मोबाइल चार्ज करने की नजदीकी जगह, कम भीड़ वाले कैफे या कई ठहराव वाली सड़क यात्रा के लिए विस्तृत यात्रा कार्यक्रम जैसी जानकारी पूछ सकेंगे. ‘आस्क मैप्स’ सुविधा शुरुआत में गूगल मैप्स के मोबाइल ऐप पर अमेरिका और भारत में आईफोन एवं एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. इसे बाद में कंप्यूटर और अन्य देशों में भी शुरू किया जाएगा.

ड्राइवर को 3डी में दिखेगा रास्‍तादूसरी नई सुविधा ‘इमर्सिव नेविगेशन’ है, जिसे गूगल ने मैप्स के ड्राइविंग निर्देशों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया है. यह सुविधा तीन-आयामी यानी 3डी दृश्य के माध्यम से यूसर्ज को रास्ते की बेहतर समझ देगी. इसमें जेमिनी द्वारा तैयार 3डी दृश्य में प्रमुख इमारतें, सड़क के बीच बने डिवाइडर और आसपास का भू-भाग भी दिखेगा, जिससे वाहन चालकों को रास्ता समझने में आसानी होगी. इसका मतलब है कि अब पहले की तरह ड्राइवर को रास्‍ते को लेकर कंफ्यूजन नहीं होगा और उसे बेहतर तरीके से रुकावटों का पता चल सकेगा.

हर रास्‍ते के फायदे और नुकसान भी पता चलेंगेयह सुविधा एक ही गंतव्य तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्गों के फायदे एवं नुकसान भी बताएगी. इसके अलावा गंतव्य पर पहुंचने के बाद पार्किंग के बेहतर स्थानों की जानकारी भी दे सकेगी. गूगल ने कहा कि उसका एआई सुरक्षा ढांचा इतना मजबूत हो गया है कि जेमिनी प्रौद्योगिकी अब गलत या अस्तित्वहीन स्थान दिखाने जैसी समस्या से बच सकेगी. नई एआई-आधारित मार्गदर्शन सुविधा फिलहाल अमेरिका में गूगल मैप्स के मोबाइल ऐप और कारप्ले एवं एंड्रॉयड ऑटो से लैस वाहनों में उपलब्ध होगी.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 13, 2026, 09:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj