Rajasthan
बिना ‘कार्ड’ नहीं जलेगा शादी का चूल्हा! करौली प्रशासन के एक हैरान करने वाले फैसले ने उड़ाई सबकी नींद – हिंदी

शादी के लिए चाहिए गैस सिलेंडर? तो पहले रसद विभाग में जमा करना होगा कार्ड
New Rules for Gas Cylinder in Weddings: करौली जिला प्रशासन ने शादियों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अब शहरी क्षेत्र में 3 और ग्रामीण क्षेत्र में 2 सिलेंडर ही मिलेंगे. सिलेंडर पाने के लिए लोगों को शादी का कार्ड रसद विभाग में जमा कराकर अनुमति लेनी पड़ रही है. कालाबाजारी और घरेलू गैस के अवैध उपयोग को रोकने के लिए उठाए गए इस कदम से शादी वाले घरों में भारी परेशानी देखी जा रही है. लोग घंटों लाइन में लगकर अनुमति लेने को मजबूर हैं.




