Rajasthan

जयपुर-कोटा हाईवे पर पलटा टैंकर, सड़क पर फैला सरसों तेल, लूटने उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

होमवीडियोराजस्थान

जयपुर-कोटा हाईवे पर पलटा टैंकर, सड़क पर फैला सरसों तेल, लूटने उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

X
title=

जयपुर-कोटा हाईवे पर पलटा टैंकर, सड़क पर फैला सरसों तेल, लूटने उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

 

arw img

Tonk News: जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर दाखिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सरसों के तेल से भरे एक टैंकर को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा सरसों का तेल सड़क पर बहने लगा. जैसे ही तेल सड़क पर फैला, आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में लूटने की होड़ मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, डिब्बे व अन्य बर्तनों में तेल भरने लगे. हाईवे पर कुछ ही मिनटों में भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया. पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू करवाया. हादसे में टैंकर चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है जब सड़क पर गिरा सामान लूटने की कोशिश की गई हो. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj