अजमेर में सड़क पर फिल्मी स्टाइल स्टंट पड़ा भारी, पत्नी को गोद में बिठाकर बाइक चलाने वाला युवक डिटेन

Last Updated:April 18, 2026, 10:56 IST
Ajmer Bike Stunt Police Action: अजमेर में फिल्मी स्टाइल में बाइक स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया. युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में पत्नी को गोद में बैठाकर बाइक चला रहा था, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया था. पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी. घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
ख़बरें फटाफट

अजमेर. राजस्थान के अजमेर शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक खतरनाक मामला सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कोतवाली थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पत्नी को गोद में बिठाकर बाइक चलाने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. भजनगंज निवासी किशन कन्हैया नामक युवक को पुलिस ने डिटेन कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को पकड़ लिया.
16 अप्रैल की रात को भीड़भाड़ वाले कचहरी रोड पर यह घटना हुई. वीडियो में युवक किशन कन्हैया अपनी पत्नी को गोद में बिठाकर बाइक चलाता हुआ दिख रहा है. वह फिल्मी स्टाइल में बाइक चला रहा था, जो न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पैदल राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रहा था. बिना हेलमेट के इस खतरनाक स्टंट ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया. वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस युवक को डिटेन कर पूछताछ कर रही है
पुलिस ने युवक को डिटेन कर पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जानबूझकर नियमों की अवहेलना कर रहा था. पुलिस ने बाइक का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिख दिया है. साथ ही आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह का स्टंट करना अत्यंत खतरनाक है. इससे न सिर्फ लोगों की जान को खतरा होता है बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है. उन्होंने कहा, “ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
पुलिस ने कहा- ट्रैफिक नियम को मानो और जिंदगी बचाओ
अजमेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें. बिना हेलमेट के बाइक चलाना, स्टंट करना, अधिक गति से वाहन चलाना या अनुचित तरीके से सवारियां बैठाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के खतरनाक स्टंट करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी तरह-तरह के व्यूज दिए. कई लोगों ने लिखा कि “फिल्मी स्टाइल सड़क पर नहीं, सिर्फ स्क्रीन पर अच्छा लगता है.” कुछ ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की तो कुछ ने सख्त कानून बनाने की मांग की. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है. अगर आरोपी पर कोई अन्य आरोप भी साबित होता है तो अतिरिक्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. अजमेर पुलिस का साफ संदेश है कि सड़क पर स्टंटबाजी मत करो, ट्रैफिक नियम को मानो और जिंदगी बचाओ.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 18, 2026, 10:56 IST



