Rajasthan
रात के सन्नाटे में ‘खूनी पंजों’ की आहट, पाली के इस गांव में सूरज ढलते ही क्यों थम जाती है सबकी सांसें? – हिंदी

तखतगढ़ के हिंगोला में सूरज ढलते ही क्यों थम जाती है सबकी सांसें? Video
Pali Video: पाली के तखतगढ़ क्षेत्र के हिंगोला और पावा गांव में लेपर्ड की दहशत ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. एक पशुपालक के गधे का शिकार करने के बाद लेपर्ड के दोबारा उसी इलाके में लौटने से ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं. वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. अब युवा टोलियाँ बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रातभर गश्त कर रहे हैं और पटाखों के शोर से लेपर्ड को दूर भगाने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीणों ने विभाग से तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की है.




